जन संवाद-2.0 : सरगुजा की ग्राम पंचायतों में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

Posted On:- 2026-08-22




अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में 20 अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जन संवाद-2.0 विकसित भारत ग्राम संकल्प के तहत विशेष ग्राम सभाओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विकसित भारत एवं जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों से जोड़ते हुए ग्राम विकास की प्राथमिकताओं पर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के साथ 5 विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी आवश्यकताओं, सुझावों एवं अधिकारों को ग्राम सभा के समक्ष रखने का अवसर मिला।

वोटिंग वॉल पर दर्ज की गईं गांव की प्राथमिकताएं :

सभी ग्राम पंचायतों में ‘मेरे गांव की प्राथमिकता वोटिंग वॉल’ स्थापित की गई। ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया। इनमें तालाब निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, तालाब गहरीकरण, सीसी रोड, नाली निर्माण, खेल मैदान सहित अन्य आवश्यक कार्य शामिल रहे। इस पहल से ग्राम पंचायतों को स्थानीय जरूरतों एवं ग्रामीणों की मांग के अनुरूप विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने में सहायता मिलेगी।

125 दिन रोजगार के अधिकार की दिलाई गई शपथ : 

ग्राम सभाओं में उपस्थित श्रमिकों एवं ग्रामीणों को ‘125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार’ की शपथ दिलाई गई। इस दौरान ग्रामीणों को 125 दिवस के रोजगार, 15 दिवस के भीतर मजदूरी भुगतान तथा बेरोजगारी भत्ते से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को रोजगार के अधिकार एवं उपलब्ध प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।

संदेश कार्ड के माध्यम से ग्रामीणों ने रखी विकसित गांव की परिकल्पना : 

‘विकसित भारत संदेश कार्ड’ के माध्यम से ग्रामीणों ने अपने गांव के विकास से जुड़े सुझाव एवं अपेक्षाएं व्यक्त कीं। ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, रोजगार सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। प्राप्त सुझावों का विधिवत रजिस्टर में संधारण किया गया, ताकि भविष्य की ग्राम विकास योजनाओं में इनका उपयोग किया जा सके।

‘जनता पूछे-पंचायत बताए’ से हुआ शंकाओं का समाधान : 

संवाद मंच ‘जनता पूछे-पंचायत बताए’ के माध्यम से ग्रामीणों को पंचायत से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में सीधे सवाल पूछने का अवसर मिला। ग्रामीणों ने जॉब कार्ड, आवास, पेंशन सहित विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं एवं समस्याएं रखीं। सरपंच एवं सचिव द्वारा मौके पर ही जानकारी एवं जवाब देकर ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान किया गया। इससे पंचायत स्तर पर पारदर्शिता एवं संवाद को बढ़ावा मिला।

तिरंगा रैली के साथ दिया विकसित भारत का संदेश : 

विशेष ग्राम सभा के समापन अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में ‘तिरंगे के साथ विकास संदेश रैली’ निकाली गई। ग्रामीणों, श्रमिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव की प्रमुख सड़कों पर रैली निकालते हुए देशभक्ति और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया।

जन संवाद-2.0 के माध्यम से ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की भागीदारी को केंद्र में रखते हुए गांव की वास्तविक जरूरतों को सामने लाने, अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सहभागी ग्राम विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।




Related News
thumb

नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों हेतु कुल 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की एल्डरमैन निधि जारी की है। चालू वित्तीय वर्ष 20...


thumb

जिला प्रशासन की पहल से कारीगरों को मिलेगा बड़ा मंच: अरुण सार्वा

जिले के जनजातीय कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों के पारंपरिक हुनर को स्थानीय बाजार से निकालकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के बाजारों से जोड़ने की दिशा ...


thumb

फरसवानी गांव में टीबी मुक्त भारत के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले को टीबी मुक्त...



thumb

दवाइयों और पोषण की चिंता हुई कम, प्रेमलता ने कहा- “मोर विष्णु भैया”...

जिले के अघन नगर निवासी श्रीमती प्रेमलता शर्मा के लिए महतारी वंदन योजना की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके जीवन में बुढ़ापे का सहारा बनकर सा...


thumb

नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्...