राखी की मिठास में घुला महतारी वंदन का संबल, गीता वैष्णव के जीवन में आई खुशियों की नई रोशनी

Posted On:- 2026-08-22




बेमेतरा (वीएनएस)। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस पावन अवसर पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना करती है, तो भाई भी बहन की खुशियों और सम्मान की रक्षा का संकल्प लेता है। बेमेतरा की गीता वैष्णव के लिए इस वर्ष का रक्षाबंधन कुछ और खास है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उनकी खुशियों को एक नया सहारा दिया है। इस बार वे अपने भाई के लिए अपने पैसों से मिठाई खरीदेंगी, राखी बांधेंगी और पूरे उत्साह के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगी।

गीता वैष्णव बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हो रही है। रोजमर्रा की जरूरतों में सहयोग मिलने के साथ ही उन्हें अपनी छोटी-छोटी इच्छाएं पूरी करने का आत्मविश्वास भी मिला है। पहले जिन छोटी खुशियों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, अब उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार खर्च करने की स्वतंत्रता महसूस होती है।

रक्षाबंधन की तैयारियों को लेकर गीता के चेहरे पर अलग ही उत्साह है।वे बताती हैं कि इस बार वे अपने भाई के लिए मिठाई खरीदेंगी। राखी के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी और परिवार के साथ मिलकर मिठाई खिलाकर इस पर्व की खुशियां साझा करेंगी। उनके लिए यह सिर्फ मिठाई खरीदने की बात नहीं, बल्कि अपने हाथ में आई आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास की खुशी है।

गीता वैष्णव भावुक होकर कहती हैं, “महतारी वंदन योजना से मुझे आर्थिक सहारा मिला है। इस बार राखी पर मैं अपने भाई के लिए अपने पैसों से मिठाई लूंगी और खुशी से रक्षाबंधन मनाऊंगी। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। महिलाओं के सम्मान और आर्थिक मजबूती के लिए ऐसी योजना चलाने पर मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘विष्णु भैया’ को हृदय से धन्यवाद देती हूं।”

उनके शब्दों में सरकार की योजना से मिले आर्थिक संबल के साथ-साथ भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और आत्मनिर्भरता का विश्वास भी झलकता है। गीता के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि अपने परिवार की खुशियों में अपनी भागीदारी बढ़ाने का अवसर भी बनी है।

रक्षाबंधन के इस अवसर पर गीता की कहानी उस भावना को साकार करती है—“राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ—विष्णु भैया संग विकास की बात।”

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से प्रदेश की अनेक महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों में सहयोग दे रही हैं। गीता वैष्णव की यह छोटी-सी खुशी भी इसी बड़े बदलाव की तस्वीर है।“बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।”




Related News
thumb

नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों हेतु कुल 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की एल्डरमैन निधि जारी की है। चालू वित्तीय वर्ष 20...


thumb

जिला प्रशासन की पहल से कारीगरों को मिलेगा बड़ा मंच: अरुण सार्वा

जिले के जनजातीय कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों के पारंपरिक हुनर को स्थानीय बाजार से निकालकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के बाजारों से जोड़ने की दिशा ...


thumb

फरसवानी गांव में टीबी मुक्त भारत के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले को टीबी मुक्त...



thumb

दवाइयों और पोषण की चिंता हुई कम, प्रेमलता ने कहा- “मोर विष्णु भैया”...

जिले के अघन नगर निवासी श्रीमती प्रेमलता शर्मा के लिए महतारी वंदन योजना की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके जीवन में बुढ़ापे का सहारा बनकर सा...


thumb

नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्...