25 अगस्त से शुरू होगा नेत्रदान पखवाड़ा, निकाली जाएगी जनजागरूकता रैली

Posted On:- 2026-08-21




अम्बिकापुर (वीएनएस)। शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 25 अगस्त से 08 सितम्बर 2026 तक नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान आम नागरिकों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 25 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे जन-जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय के परिसर से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक, महामाया चैक होते हुए घड़ी  चौक   पहुंचेगी। इसके बाद रैली संगम चौक, ब्रह्म रोड होते हुए वापस अपने निर्धारित गंतव्य पर पहुंचेगी।

रैली में नर्सिंग छात्र-छात्राएं शामिल होकर आम नागरिकों को नेत्रदान के महत्व, इसकी आवश्यकता तथा मृत्यु के बाद नेत्रदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाने के संबंध में जागरूक करेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिलेवासियों से नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।



Related News
thumb

करमा पर्व प्रकृति, कृषि परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक : मंत्री र...

नगेसिया किसान समाज द्वारा तुर्रापानी अंबिकापुर में आयोजित करमा उत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने करमा पर्व की ...


thumb

जन संवाद-2.0 : सरगुजा की ग्राम पंचायतों में गूंजा विकसित भारत का सं...

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में 20 अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जन संवाद-2.0 विकसित...


thumb

लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृत सड़कों का निर्माण समय-सीमा में कार्य पूर्ण ...

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष महासमुंद में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, ...


thumb

मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर...

जिला दुर्ग के न्यायिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा, जब माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा क...


thumb

महतारी वंदन से शांति के घर आई खुशियों की मिठास, रक्षाबंधन पर भाई के...

भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस बार ग्राम नवागांव, बेमेतरा की शांति के लिए खास खुशियां लेकर आया है। महतारी वंदन योजना से मिलन...


thumb

राखी की मिठास में घुला महतारी वंदन का संबल, गीता वैष्णव के जीवन में...

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस पावन अवसर पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना करती...