गरियाबंद (वीएनएस)। गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज पूर्वान्ह जिला कार्यालय में निवर्तमान कलेक्टर बीएस उइके से कार्यभार लेकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान कलेक्टर उइके ने नवनियुक्त कलेक्टर शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंटकर नए दायित्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि 2012 बैच के आईएएस शर्मा गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। इससे पूर्व कलेक्टर शर्मा समाज कल्याण के संचालक के रूप में कार्यरत थे। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर शर्मा का स्वागत किया। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा की। साथ ही जिले में चल रहे कार्याे की सामान्य जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर शर्मा ने जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत व बेहतर क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित किया जाएगा।
पदग्रहण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, नवीन भगत सहित समस्त एसडीएम एवं समस्त विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे। इसके उपरांत कलेक्टर शर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली।
नगेसिया किसान समाज द्वारा तुर्रापानी अंबिकापुर में आयोजित करमा उत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने करमा पर्व की ...
कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में 20 अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जन संवाद-2.0 विकसित...
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष महासमुंद में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, ...
जिला दुर्ग के न्यायिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा, जब माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा क...
भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस बार ग्राम नवागांव, बेमेतरा की शांति के लिए खास खुशियां लेकर आया है। महतारी वंदन योजना से मिलन...
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस पावन अवसर पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना करती...