20 अगस्त से ग्राम सभाओं में होगा “जनसंवाद 2.0-विकसित भारत ग्राम संकल्प” कार्यक्रम

Posted On:- 2026-08-19




रायपुर(वीेएनएस)।विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रावधानों, ग्रामीणों के अधिकारों तथा ग्राम विकास में जनभागीदारी के प्रति व्यापक जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिले की ग्राम पंचायतों में 20 अगस्त से “जनसंवाद 2.0-विकसित भारत ग्राम संकल्प” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम सभाओं को केवल औपचारिक बैठक तक सीमित रखने के बजाय उन्हें ग्रामीणों की सहभागिता, सुझाव, प्रश्न और संवाद का प्रभावी मंच बनाना है।
राज्य कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जनसंवाद 2.0 का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रमुख प्रावधानों एवं रोजगार, पारदर्शिता तथा जनभागीदारी से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में सामुदायिक स्वामित्व को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सभाओं में पांच प्रमुख गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
मेरे गांव की प्राथमिकता” वोटिंग वॉल
ग्रामीण जल संरक्षण, खेत तालाब, ग्रामीण सड़क, वृक्षारोपण, आजीविका आधारित कार्य एवं सामुदायिक परिसंपत्तियों जैसे विकास कार्यों में अपनी प्राथमिकता मतदान के माध्यम से दर्ज करेंगे। सर्वाधिक मत प्राप्त तीन प्राथमिकताओं को चिन्हित किया जाएगा और ग्राम सभा की कार्यवाही में दर्ज किया जाएगा।
125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार शपथ
ग्रामीण सामूहिक रूप से रोजगार, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी से जुड़े अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा गांव के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग करने की शपथ लेंगे।
विकसित भारत संदेश कार्ड
प्रत्येक परिवार को संदेश कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें ग्रामीण अपने गांव में अपेक्षित बदलाव या विकास संबंधी सुझाव लिख सकेंगे। प्राप्त सुझावों को संकलित कर भविष्य की विकसित ग्राम पंचायत योजना में उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
जनता पूछे-पंचायत बताए” संवाद मंच
ग्रामीणों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं के समाधान के लिए खुला संवाद आयोजित किया जाएगा। इसमें रोजगार मांगने की प्रक्रिया, 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, भुगतान व्यवस्था, शिकायत निवारण तथा विकसित ग्राम पंचायत योजना जैसे विषयों पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित कार्मिकों द्वारा सरल भाषा में जानकारी दी जाएगी।
तिरंगे के साथ विकास संदेश
कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीण तिरंगा लेकर सामूहिक रूप से “मेरा गांव-मेरा संकल्प” और “विकसित भारत-हमारा लक्ष्य” का संदेश देंगे। इस गतिविधि के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना को ग्रामीण विकास एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जाएगा।
जनभागीदारी से बनेगी गांव के विकास की दिशा
जनसंवाद 2.0 का प्रमुख संदेश है कि गांव के विकास की प्राथमिकताएं गांव की जरूरतों और ग्रामीणों की सहभागिता से तय हों। वोटिंग वॉल, संदेश कार्ड और खुला संवाद मंच ग्रामीणों को अपनी आवश्यकता, सुझाव और प्रश्न सीधे रखने का अवसर प्रदान करेंगे। इससे ग्राम सभा स्थानीय विकास की योजना बनाने और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने का प्रभावी मंच बनेगी। कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय युवाओं तथा सामुदायिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों तक योजना की जानकारी पहुंचे और जनसंवाद को प्रभावी बनाया जा सके। मेरा गांव-मेरा संकल्प, विकसित भारत का मजबूत आधार” के संदेश के साथ जनसंवाद 2.0 ग्राम स्तर पर जागरूकता, सहभागिता और विकास की नई दिशा को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की प्रतिक्रियाओं, सुझावों एवं उभरती सफलता की कहानियों का भी दस्तावेजीकरण किया जाएगा।



Related News
thumb

जनदर्शन में पहुंचे आम नागरिकों की हो रही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले जनदर्शन में अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर पहुंचने व...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की...


thumb

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सु...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं विभागीय गतिविधियों की प्...


thumb

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की राह हुई आसान, विधायक लता उसेंडी ...

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत सोमवार को कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने जिले के विभिन्न शासक...


thumb

महिलाओं को विधिक जानकारी देकर आत्मरक्षा व अधिकारों के प्रति किया गय...

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम, रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को...


thumb

सुदूर गांव कड़ेनार में शिविर लगाकर शासन की योजनाओं का पहुंचाया गया लाभ

शासन की मंशानुरूप जिले के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी एवं महात्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।