सुदूर गांव कड़ेनार में शिविर लगाकर शासन की योजनाओं का पहुंचाया गया लाभ

Posted On:- 2026-08-19




कोण्डागांव (वीएनएस)। शासन की मंशानुरूप जिले के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी एवं महात्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ एवं अंतिम छोर पर बसे ग्राम कड़ेनार में सोमवार को शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाया गया, जिसमें कड़ेनार और आश्रित ग्राम मदोडा, बेचा और आश्रित ग्राम कीलम के ग्रामीण शामिल हुए।

शिविर में आधार सेवा के तहत 07 लोगों के नवीन आधार कार्ड बनाए गए तथा 13 लोगों का बायोमेट्रिक अपडेट किया गया। पंचायत विभाग द्वारा 45 नए जॉब कार्ड बनाए गए और 14 जॉब कार्ड का ई-केवाईसी किया गया। श्रम विभाग द्वारा 42 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

इसी प्रकार डाक विभाग द्वारा बैंक खाता खोलने के लिए 24 लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 37 ग्रामीणों से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन लिए गए। खाद्य विभाग द्वारा 77 व्यक्तियों का राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा 04 नवीन राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गई ताकि ग्रामीणों को दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता न पड़े। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोंडागांव के सीईओ उत्तम महोबिया, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

सुशासन से समृद्धि की ओर सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्...

सुकमा जिले को शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वाेच्च प्राथम...


thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से पुनर्वास तक, सुकमा में दिखी विकास क...

चेन्नई से आए मीडिया अध्ययन दल ने कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले में शासन की विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी अवलोकन किया।


thumb

सुकमा के 5 बच्चों का अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना में चयन, कलेक्टर ने ...

जिले के पांच प्रतिभावान बच्चों का वर्ष 2025-26 के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत मेरिट के आधार पर चयन हुआ है। चयनित छात्र शुक्रवार को कले...


thumb

सुकमा में सक्षम कोचिंग की नई कक्षाएं शुरू : युवाओं को निःशुल्क प्रत...

जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन सुकमा की अभिनव पहल “सक्षम कोचिंग” की नई कक्षाए...


thumb

कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुकमा के पुनर्वास केंद्र में देशभक्ति और नई उम्मीदों का भावपूर्ण नजारा देखने को मिला। केंद्र में 112 आत्मसमर्पित नक...


thumb

सरस्वती शिशु मंदिर में डिजिटल-एआई स्मार्ट कक्षाओं का शुभारंभ

आदिवासी बाहुल्य सुकमा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत हुई है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन...