कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

Posted On:- 2026-08-19




कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने इस दौरान प्राप्त आवेदनों का संवेदनदशीलता के साथ जांच करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम पंचायत चनियागांव के कृषकों ने ऑयल पॉम की खेती के लिए पौधे एवं नलकुप खनन हेतु अनुदान प्रदाय करने की मांग की। ग्राम पंचायत केरावाही के ग्रामीणों ने शासकीय प्राथमिक शाला में एक शिक्षक होने की जानकारी देते हुए एक और शिक्षक की मांग की। ग्राम पंचायत धनपुर के ग्रामीणों ने नेटवर्क नहीं होने से हो रही परेशानी को अवगत कराते हुए मोबाईल टॅावर स्थापित करने की मांग की। ग्राम पंचायत कुम्हारी के ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला भवन के अतिजर्जर होने की जानकारी देते हुए नवीन भवन स्वीकृत करने की मांगा की। इसी तरह विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।




Related News
thumb

सुशासन से समृद्धि की ओर सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्...

सुकमा जिले को शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वाेच्च प्राथम...


thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से पुनर्वास तक, सुकमा में दिखी विकास क...

चेन्नई से आए मीडिया अध्ययन दल ने कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले में शासन की विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी अवलोकन किया।


thumb

सुकमा के 5 बच्चों का अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना में चयन, कलेक्टर ने ...

जिले के पांच प्रतिभावान बच्चों का वर्ष 2025-26 के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत मेरिट के आधार पर चयन हुआ है। चयनित छात्र शुक्रवार को कले...


thumb

सुकमा में सक्षम कोचिंग की नई कक्षाएं शुरू : युवाओं को निःशुल्क प्रत...

जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन सुकमा की अभिनव पहल “सक्षम कोचिंग” की नई कक्षाए...


thumb

कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुकमा के पुनर्वास केंद्र में देशभक्ति और नई उम्मीदों का भावपूर्ण नजारा देखने को मिला। केंद्र में 112 आत्मसमर्पित नक...


thumb

सरस्वती शिशु मंदिर में डिजिटल-एआई स्मार्ट कक्षाओं का शुभारंभ

आदिवासी बाहुल्य सुकमा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत हुई है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन...