बीजापुर (वीएनएस)। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की अभिलाषा लिए बीजापुर जिले के श्रद्धालुओं का जत्था रामलला दर्शन रथ के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला। रथ रवाना होने के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
रामलला दर्शन रथ को जनपद सदस्य धनेश्वरी बाकड़े, एसडीएम जागेश्वर एवं नोडल अधिकारी मुकेश देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संजय लुंकड एवं अशोक रावत सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने कहा कि अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और भावुकता का क्षण होगा। रामलला के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने यात्रा के लिए अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन की अविस्मरणीय धार्मिक यात्रा होगी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। रामलला दर्शन यात्रा के माध्यम से जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है। आस्था, श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत यह यात्रा बीजापुर से अयोध्या तक “जय श्रीराम” के संदेश के साथ रवाना हुई।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...
लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 ...
त्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों की आवाज को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वव...
फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (पॉक्सो एवं बलात्कार प्रकरण) गरियाबंद की पीठासीन न्यायाधीश गंगा पटेल ने अबोध बालिका को बहला-फुसलाकर घर ले जाकर उसके साथ ...
ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा किए ज...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में बिहान योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रस...