अबोध बालिका से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास

Posted On:- 2026-08-12




गरियाबंद (वीएनएस)। फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (पॉक्सो एवं बलात्कार प्रकरण) गरियाबंद की पीठासीन न्यायाधीश गंगा पटेल ने अबोध बालिका को बहला-फुसलाकर घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म एवं मारपीट करने वाले छुरा मस्जिद पारा वार्ड क्रमांक 14 निवासी 25 वर्षीय आरोपी वेदप्रकाश ध्रुव उर्फ पप्पू को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विशेष लोक अभियोजक हरि नारायण त्रिवेदी ने बताया कि 25 जून 2025 को करीब 3 वर्ष 4 माह की बालिका घर के सामने बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता की बुआ ने थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया। अभियोजन की ओर से कुल 11 साक्षियों के बयान कराए गए। न्यायालय ने पीड़िता एवं साक्षियों के कथनों, घटनास्थल से जब्त वस्तुओं तथा चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आरोपी का अपराध प्रमाणित पाया। न्यायालय ने आरोपी को उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक आजीवन कारावास तथा कुल 25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। साथ ही अन्य अपराधों के लिए भी विभिन्न अवधियों के सश्रम कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई गई। 



Related News
thumb

अनियमितता पाये जाने पर एक कृषि केन्द्र की 825 बोरी उर्वरक राजसात व ...

खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि व...


thumb

जिले में अब तक 551.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में 1 जून 2026 से 12 अगस्त 2026 तक 551.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से ...


thumb

स्कूल परिसरों के पास तंबाकू बेचने वालों पर कोटपा अधिनियम के तहत हुई...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है।


thumb

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक : मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरं...


thumb

वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने व 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम तहत भ...

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आम नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान जागृत करने के उद्देश्य से जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त ...


thumb

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की ...

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के ल...