लाइवलीहुड कॉलेज में 19 भुंजिया युवतियों को वितरित की सिलाई मशीन

Posted On:- 2026-08-12




गरियाबंद (वीएनएस)। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन वितरित की गई। मशीन वितरण के माध्यम से युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भुंजिया विकास अभिकरण गरियाबंद की अध्यक्ष रेवती शत्रुघन नेताम उपस्थित रहीं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ भुंजिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष ग्वाल सिंह सोरी, जिला अध्यक्ष देवलाल मरकाम, संतोष कुमार मरकाम, भुंजिया विकास अभिकरण गरियाबंद के सदस्य रामाधीन मरकाम, दुखराम मांझी, समाज प्रमुख दशरथ राम नेताम एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल उपस्थित रहे।

अतिथियों द्वारा 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन प्रदान कर उन्हें प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार एवं आजीविका से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सिलाई कार्य के माध्यम से आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।




Related News
thumb

अनियमितता पाये जाने पर एक कृषि केन्द्र की 825 बोरी उर्वरक राजसात व ...

खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि व...


thumb

जिले में अब तक 551.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में 1 जून 2026 से 12 अगस्त 2026 तक 551.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से ...


thumb

स्कूल परिसरों के पास तंबाकू बेचने वालों पर कोटपा अधिनियम के तहत हुई...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है।


thumb

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक : मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरं...


thumb

वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने व 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम तहत भ...

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आम नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान जागृत करने के उद्देश्य से जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त ...


thumb

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की ...

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के ल...