दंतेवाड़ा (वीएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन को नई दिशा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में विकसित सेवा सेतु पोर्टल आज प्रदेश के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं तक आसान, पारदर्शी और समयबद्ध पहुंच का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इस अभिनव पहल के माध्यम से अब प्रदेशवासियों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो गई है।
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख संबंधी सेवाएं, नाम संशोधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदन, श्रम एवं राजस्व विभाग की विभिन्न सेवाओं सहित अनेक सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर पर विवाह प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, स्ट्रीट लाइट संबंधी आवेदन, स्वच्छता संबंधी शिकायतों का निराकरण तथा राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से नाम परिवर्तन जैसी सेवाओं को भी डिजिटल माध्यम से जोड़ा गया है, जिससे नागरिकों को एक ही मंच पर अनेक शासकीय सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो रहा है।
प्रदेश सरकार ने सेवा सेतु पोर्टल को व्हाट्सएप सुविधा से भी एकीकृत किया है, जिससे नागरिक घर बैठे अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुविधा लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। इससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा शासकीय सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो रही है।
वर्तमान में विभिन्न विभागों की सैकड़ों सेवाओं को एकीकृत कर नागरिकों के लिए एकल डिजिटल मंच उपलब्ध कराया गया है। आवेदन से लेकर सेवा प्राप्ति तक की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन, पारदर्शी और निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जा रही है। इससे शासन की कार्यप्रणाली अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनी है।
दंतेवाड़ा जिले में भी सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ तेजी से उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के नागरिक अपने निकटतम सेवा केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा लोक सेवा केंद्र (एलएसके) के माध्यम से आय, जाति, निवास, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन तथा अन्य अनेक ऑनलाइन सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर रहे हैं। सेवा सेतु पोर्टल डिजिटल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर शासन और नागरिकों के बीच विश्वास, पारदर्शिता तथा सेवा की गुणवत्ता को नई मजबूती प्रदान कर रहा है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत के आधार पर श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई से 103 मजदूरों को उनका लंबित वेतन मात्र दो दिनों के भीतर दिल...
कलेक्टर बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 25 आवेदन प्र...
कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन (एनकॉर्ड) समन्वय समिति की मासिक बैठक हुई।
कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों ...
जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल...
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेशानुसार तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व म...