गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 25 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम गोंदलबाहरा के किसान खेदूराम निराला ने एग्रीस्टेक में पंजीयन कराने के लिए के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को तत्काल बुलाकर उनका एग्रीस्टेक में पंजीयन कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम दिवना के पुरोहित कमार ने रोजगार दिलाने के लिए, ग्राम धवलपुर के सीताराम ने राजस्व अभिलेख में सुधार करवाने के लिए, ग्राम हसौद के प्रेमलाल निषाद ने वनपट्टा प्रदान कराने, ग्राम बकली के प्रवीण कुमार बंजारे ने नक्शा में सुधार करवाने, ग्राम बोरसी के छन्नूलाल ने मुआवजा राशि दिलाने के लिए, ग्राम परसदा कला के कुमारी साहू ने आधार कार्ड बनवाने के लिए, नगर पंचायत कोपरा के राजेश कुमार तारक ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार करवाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर उइके ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जनदर्शन में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शासकीय जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत ए...
लोक निर्माण विभाग ने कोतबा-बागबहार मार्ग पर गड्ढों को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूती...