गरियाबंद (वीएनएस)। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत के आधार पर श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई से 103 मजदूरों को उनका लंबित वेतन मात्र दो दिनों के भीतर दिलाया गया। श्रम पदाधिकारी जयंती बसंल ने बताया कि विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम कुंडेल निवासी नोमेन्द्र कुमार जोशी ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाईन 1076 के माध्यम से शिकायत दर्ज किया था। जिसमें स्वयं के साथ अन्य 102 मजदूरों द्वारा मजदूरी भुगतान प्राप्त नहीं होने के संबंध शिकायत की गई थी।
शिकायत प्राप्त होने पर श्रम विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग एवं नियोक्ता से संपर्क कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की। विभागीय प्रयासों के परिणामस्वरूप सभी मजदूरों का लंबित वेतन भुगतान सुनिश्चित किया गया। कार्रवाई के तहत कुल 103 मजदूरों की बकाया वेतन राशि 9 लाख 20 हजार 99 रुपये उनके बैंक खातों में जमा कराई गई। समयसीमा के भीतर भुगतान मिलने से मजदूरों को राहत मिली। वेतन भुगतान के सफल निराकरण पर शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल तथा श्रम कल्याण निरीक्षक मनीष कुमार बंजारे, डाटा एंट्री ऑपरेटर लुकेश्वर सेन एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जनदर्शन में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शासकीय जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत ए...
लोक निर्माण विभाग ने कोतबा-बागबहार मार्ग पर गड्ढों को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूती...