प्राकृतिक आपदा से प्रभावित चार परिवारों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Posted On:- 2026-07-28




रायपुर(वीएनएस)।जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं से हुई जनहानि के चार मामलों में प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए जिला प्रशासन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) खंड-6 क्रमांक-4 के तहत कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। शासन के नियमानुसार प्रत्येक पात्र परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता प्रदान की जाएगी।

अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुनकुरी तहसील के ग्राम तुरी बस्ती निवासी स्वर्गीय संदीप राम की डेम में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में उनकी पुत्री स्नेहा को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।इसी प्रकार पत्थलगांव तहसील के ग्राम कुनकुरी निवासी स्वर्गीय शिवचंद यादव की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती लालमुनी यादव को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

पत्थलगांव तहसील के ग्राम बालाझर निवासी स्वर्गीय बिमला बाई की तालाब में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में उनके पति श्री बिहारी लाल को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।वहीं, फरसाबहार तहसील के ग्राम कोरंगामाल निवासी स्वर्गीय कपिल डनसेना की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी माता श्रीमती कौशल्या को 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई है।जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जा रही हैं, ताकि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक संबल मिल सके।

   




Related News
thumb

सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन और मुख्यमंत्री घोषणाओं पर कलेक्टर सख्त, अधि...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय समय-सीमा की समीक्षा बैठक हुई।


thumb

बालिकाओं की सुरक्षा को मिली नई ताकत : आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और क...

जिले में बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अनुसूचित जाति कन्या माध्यमिक शाला रापाखे...


thumb

जिले में मनाया गया विश्व हेपेटाइटिस दिवस, समस्त विकास खंड में हुआ ज...

जिले में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके की मार्गदर्शन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवस...


thumb

सेवा सेतु पोर्टल बना सुशासन और डिजिटल प्रशासन का सशक्त माध्यम

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन को नई दिशा देने के लिए लगातार कार्य कर रही...


thumb

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान में युवाओं का उत्साह पूर्ण सह...

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत माई भारत के तत्वावधान में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुआकोंडा में जिला स्तरीय “नश...


thumb

ज़िला स्तर पर 'गति शक्ति' को रफ़्तार : ज़िला मास्टर प्लान को लेकर अ...

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा में डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के अध्...