रायपुर(वीएनएस)।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा 21 जुलाई 2026 की स्थिति में जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 356.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा 408.7 मिलीमीटर का 87.1 प्रतिशत है। बीते 24 घंटों में पूरे राज्य में औसतन 21.7 मिलीमीटर पानी गिरा है, जिसमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला 69.4 मिलीमीटर बारिश के साथ सबसे आगे रहा है।
सत्र की कुल बारिश के लिहाज से मैदानी और मध्य-छत्तीसगढ़ के जिलों में स्थिति काफी बेहतर बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला 576.7 मिलीमीटर बारिश के साथ पूरे प्रदेश में शीर्ष पर बना हुआ है, जो कि अपनी सामान्य औसत बारिश का रिकॉर्ड 181.4 प्रतिशत है। इसके बाद जांजगीर-चांपा में 512.0 मिलीमीटर (120.4ः), बलौदाबाजार में 453.4 मिलीमीटर (119.7ः), बिलासपुर में 440.5 मिलीमीटर (114.1ः), महासमुंद में 427.3 मिलीमीटर (112.4ः), मुंगेली में 417.7 मिलीमीटर (110.4ः) और राजधानी रायपुर में 395.7 मिलीमीटर (112.6ः) वर्षा दर्ज की गई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भी स्थिति काफी संतोषजनक है, जहाँ अब तक 391.8 मिलीमीटर पानी गिर चुका है, जो सामान्य औसत का 160 प्रतिशत है। इसके अलावा गरियाबंद में 435.7 मिमी, सक्ती में 419.8 मिमी, कोरबा में 409.7 मिमी, दुर्ग में 357.7 मिमी, कोरिया में 356.0 मिमी, रायगढ़ में 353.3 मिमी, बालोद में 347.7 मिमी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 337 मिमी और सूरजपुर में 313 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला अब तक की सबसे कम 203.3 मिलीमीटर बारिश के साथ सबसे निचले पायदान पर है, जो इसके सामान्य औसत का महज 40.4 प्रतिशत ही है। दक्षिणी सीमांत जिले सुकमा में औसत की केवल 45.8 प्रतिशत (304.5 मिमी), बीजापुर में 49.3 प्रतिशत (359.7 मिमी), कांकेर में 50.8 प्रतिशत (261.2 मिमी), कोंडागांव में 56.5 प्रतिशत (263.8 मिमी) और बस्तर जिले में 60.7 प्रतिशत (298.0 मिमी) ही वर्षा हो पाई है। उत्तरी संभाग के सरगुजा जिले में भी अब तक औसत की केवल 65.9 प्रतिशत यानी 185.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।
अन्य जिलों की बात करें तो धमतरी में 349.2 मिमी (81.8ः), दंतेवाड़ा में 438.9 मिमी (86.2ः), नारायणपुर में 384.8 मिमी (79.4ः), जशपुर में 301.4 मिमी (78.3ः), कबीरधाम में 240.6 मिमी (80.1ः), राजनांदगांव में 303.3 मिमी (81.2ः), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 274.2 मिमी (89.9ः) और बेमेतरा में 253.1 मिलीमीटर (80.7ः) वर्षा दर्ज की गई है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की महत्वपूर्ण बैठक में जिले के स...
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं ...
जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर ...
बदलते समय के साथ जिले के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को भी अपना रहे हैं। खरीफ सीजन 2026 में जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमी...
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्...
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित च...