जनदर्शन में गूंजीं आमजन की समस्याएं, कलेक्टर ने हर आवेदन को गंभीरता से सुना

Posted On:- 2026-07-21




एमसीबी (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनदर्शन के दौरान कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

जनदर्शन में भूमि विवाद, सीमांकन, नामांतरण, वन अधिकार पट्टा, अतिक्रमण, शासकीय भूमि, राजस्व प्रकरण, आंगनबाड़ी नियुक्ति, मजदूरी भुगतान, पुलिस कार्रवाई, शिक्षा, निस्तार मार्ग, कृषि भूमि विवाद, किसान कार्ड, शासकीय अधिवक्ता नियुक्ति, वन भूमि, महुआ वृक्ष, रिश्वत की शिकायत तथा अन्य जनसमस्याओं से जुड़े अनेक आवेदन प्राप्त हुए।

आवेदक रामलखन सिंह एवं शिवभजन ने भूमि सीमांकन कराने की मांग की। अजय कुर्रे ने बच्चों का स्थानांतरण प्रमाण-पत्र दिलाने एवं शेष शुल्क जमा करने के लिए समय प्रदान करने का आवेदन प्रस्तुत किया। भागीरथी ने कब्जे की वन भूमि का आपसी बंटवारा होने के बावजूद भूमि पर जबरन खेती किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। हीरालाल निवासी ठग्गांव ने तीन पीढ़ियों से कब्जे वाली शासकीय भूमि पर वन विभाग द्वारा कराए जा रहे पौधारोपण पर रोक लगाने की मांग की।

इसी प्रकार जितेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व सरपंच की बकाया राशि दिलाने, सीताराम यादव ने निस्तार मार्ग उपलब्ध कराने, भीम सिंह ने पैतृक कृषि भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी की शिकायत की। सोनसाय ने भूमि संबंधी मामले में कार्रवाई नहीं होने, मोटू ने निष्पक्ष जांच कराने तथा दिलमोहन एवं उमेश सिंह ने वन अधिकार पट्टा प्रदान करने की मांग रखी।

शिवकुमारी ने आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति दिलाने, रिंकी ने पुलिस द्वारा झूठे प्रकरण में फंसाए जाने, महेश प्रताप सिंह ने वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा रमाशंकर गुप्ता ने शासकीय अधिवक्ता नियुक्ति से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया।

देवलाल राम बैगा ने मजदूरी की शेष राशि दिलाने, प्रदीप कुमार गुप्ता ने महुआ वृक्ष से जबरन महुआ बीनने, जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई करने, रास्ता मद की भूमि से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा खेत में लगाए गए सागौन के पौधों को पड़ोसी द्वारा किए जा रहे नुकसान से बचाने की मांग की।

सुबोध कुमार दुबे ने भूमि की जोताई में रोक लगाए जाने, रामबली ने किसान कार्ड में पूर्व से दर्ज वन भूमि को पुनः दर्ज कर पूर्ववत लाभ दिलाने, हीरालाल निवासी झगराखाण्ड ने लगभग 20-25 वर्ष पूर्व निर्मित दुकान पर जबरन कब्जे की शिकायत, मुन्नाराम ने पटवारी द्वारा कथित रूप से रिश्वत लेकर बंटवारा किए जाने की जांच, धनरजिया ने जान से मारने की धमकी एवं पुनः जांच कर पट्टे में नाम दर्ज करने तथा धनसू राम ने पिलर खड़ा कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है और किसी भी पात्र व्यक्ति की शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए।



Related News
thumb

समय सीमा बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं की प्रगति ...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की महत्वपूर्ण बैठक में जिले के स...


thumb

ऑनलाइन सुरक्षा का मजबूत कवच : बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, कानूनी अधि...

जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर ...


thumb

सिंगरौली के किसान ने उठाई आधुनिक राह, इस बार खरीफ में करेंगे नैनो ड...

बदलते समय के साथ जिले के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को भी अपना रहे हैं। खरीफ सीजन 2026 में जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमी...


thumb

स्वच्छ पेयजल की दिशा में बड़ी पहल : ग्राम अक्तवार व घघरा के सार्वजनि...

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्...


thumb

गरियाबंद में प्रयास आवासीय विद्यालयों के लिए काउंसलिंग 22 जुलाई से

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित च...