सेवा सेतु पोर्टल से साकार हो रहा ‘जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’ का संकल्प

Posted On:- 2026-07-11




रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन को नई गति मिल रही है। शासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘सेवा सेतु’ पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं अब पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवा सेतु के जरिए सरकारी प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण होने से आम नागरिकों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और सेवाओं की उपलब्धता अधिक सुगम एवं प्रभावी बन रही है।

इसी दिशा में दुर्ग जिले में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से राजपत्र (गजट) प्रकाशन सेवा के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन का एक उल्लेखनीय उदाहरण सामने आया है। नाम परिवर्तन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रकरण का निराकरण तय समय-सीमा के भीतर किया गया। इसके उपरांत आवेदक को सेवा सेतु के माध्यम से आधिकारिक राजपत्र प्रकाशन (गजट नोटिफिकेशन) उपलब्ध कराया गया। यह उदाहरण दर्शाता है कि सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराने में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

डिजिटल तकनीक से आसान हुई शासकीय सेवाएं’

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों की नागरिक सेवाओं को एकीकृत किया गया है, जिससे आवेदन से लेकर सेवा प्राप्ति तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आई है, बल्कि नागरिकों का समय और संसाधन भी बच रहे हैं। शासन की यह पहल सेवा वितरण प्रणाली को अधिक जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

’सुशासन का मजबूत आधार बन रहा सेवा सेतु’

प्रदेश में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, नाम परिवर्तन, राजपत्र प्रकाशन सहित सैकड़ों शासकीय सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल केवल सेवाओं के डिजिटलीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि पारदर्शिता, समयबद्धता और सुगमता के माध्यम से सुशासन की अवधारणा को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन रही है। नागरिकों को घर बैठे सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु प्रदेश में डिजिटल प्रशासन का एक प्रभावी और भरोसेमंद मॉडल बनकर उभर रहा है।



Related News
thumb

संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर लाइसेंस प्राप्त करने पर मेडिकल एजेंसी...

जिला सूरजपुर में औषधि अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्राप्त करने के लिए संदिग्ध दस्तावेज प्रस्तुत करने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मेसर्...


thumb

जिला विधिक सेवा सचिव ने ओड़गी और झिलमिली थानों का लिया औचक जायजा

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर थॉमस एक्का के मार्गदर्शन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर की सचिव पा...


thumb

युवाओं को कानूनन सशक्त बनाने की पहल: विश्व जनसंख्या दिवस पर केतका स...

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर थॉमस एक्का के मार्गदर्शन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद ...


thumb

जनभागीदारी से चमकेगा जिला: कलेक्टर की अपील पर सूरजपुर में महा-श्रमद...

स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल सूरजपुर के निर्माण के उद्देश्य से कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन में आज नगर पालिका परिषद, सूरजपुर द्वारा बड़कापारा ...


thumb

वृक्षारोपण आने वाली पीढिय़ों के लिए अमूल्य धरोहर : डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बाटगांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आयोजित वनमहोत्सव, वृक्षारोपण एवं नि...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने किया कोतवाली थाना में ई-मालखाना का शुभारंभ

प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद व युवा कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने आज जि...