उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने किया कोतवाली थाना में ई-मालखाना का शुभारंभ

Posted On:- 2026-07-11




नवीन बस सहित चार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद व युवा कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने आज जिला प्रवास के दौरान सिटी कोतवाली थाने में ई-मालखाना का शुभारंभ किया, साथ ही जिला पुलिस को प्राप्त एक नवीन बस सहित चार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उक्त ई-मालखाना क्यूआर कोड आधारित प्रदेश का पहला थाना है, जहां डिजिटल टैªकिंग प्रबंधन प्रणाली को पारदर्शी, आधुनिकीकरण और सुव्यवस्थित ढंग से सरलीकृत किया गया है।

उप मुख्यमंत्री साव आज अपरान्ह सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर ई-मालखाना का शुभारंभ किया। साथ ही जब्तशुदा सामानों की ऑनलाइन टैªकिंग प्रक्रिया की जानकारी ली। जिला पुलिस द्वारा की गई उक्त पहल की सराहना करते हुए इसे बेहतर व्यवस्था निरूपित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि ई-मालखाना प्रणाली एक आधुनिक डिजिटल प्रबंधन व्यवस्था है, जिसके माध्यम से अपराध के दौरान विभिन्न प्रकरणों में जब्त की गई संपत्तियों एवं दस्तावेजों का सुरक्षित, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जाएगा। इस प्रणाली का उद्देश्य जब्त संपत्ति के रखरखाव को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं जवाबदेह बनाना है, ताकि विवेचना एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सामग्री को शीघ्रता से खोजकर प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि ई-मालखाना में जब्त किए गए वाहन, मोबाइल फोन, नकदी, हथियार, आभूषण, एनडीपीएस  प्रकरणों से संबंधित सामग्री तथा अन्य केस प्रॉपर्टी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाता है, जिससे प्रत्येक वस्तु का सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित डेटा उपलब्ध रहता है।

उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस कांकेर द्वारा अपराध के दौरान जब्तशुदा हथियार, उपकरण व सामान का रखरखाव की प्रबंधन प्रणाली को पारदर्शी, आधुनिकीकृत और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ई मालखाना का आगाज़ किया गया है, जिसमें संपूर्ण रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। प्रत्येक बॉक्स के लिए क्यू आर कोड जनरेट किया गया है। बॉक्स में चस्पा क्यूआर कोड को स्कैन करते ही अपराध प्रकरण का विवरण, बॉक्स में बंद जब्त सामान की जानकारी संख्या और तिथि सहित मिल जाती है। साथ ही जब्त सामान या उपकरण जैसे मोबाइल, नकदी, हथियार, आभूषण, मादक द्रव्य, प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स आदि का डिजिटल रिकॉर्ड क्यू आर कोड की स्कैनिंग से आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इससे डिजिटल अभिलेख और पेपरलेस वर्क भी आसान तरीके से मुहैया हो जाएगा। बताया गया कि प्रदेश में क्यूआर कोड के जरिए मालखाने का डिजिटाइजेशन का कार्य कांकेर पुलिस द्वारा प्रारंभ किया गया है। प्रदेश के थानों में अब तक बार कोड स्कैनर की सुविधा थी, लेकिन क्यूआर कोड से डिजिटल मालखाना प्रबंधन प्रणाली पहली बार लागू की गई है। इस दौरान प्रभारी मंत्री साव द्वारा उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिस जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी तथा नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव तथा सतीश लाटिया, महेश जैन, आलोक ठाकुर, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले सहित एएसपी  आकाश (भा.पु.से.), जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, एएसपी योगेश साहू, दिनेश सिन्हा, डीएसपी मोहसिन खान, बिन्देश्वरी पिंदे तथा पुलिस स्टाफ और नागरिकगण उपस्थित थे।



Related News
thumb

ऑपरेशन शंखनाद: गौवंश तस्करी मामले में फरार बोलेरो मालिक गिरफ्तार, न...

जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना लोदाम क्षेत्र में गौवंश तस्करी के मामले ...


thumb

हाइवा की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे की मौत, लोगों ने किया चक्क...

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में तेज रफ्तार हाइवा ने एक 12 वर्षीय मासूम की जान ले ली। अंडरब्रिज के पास शुक्रवार देर शाम हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद शहर म...


thumb

जशपुर में भीषण सड़क हादसा: हाईवा और कार की आमने-सामने टक्कर, दो कार...

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तपकरा थाना क्षेत्र के उड़ीसा-कुनकुरी मार्ग पर लव...


thumb

बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बस्तर गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें गोंचा महापर्व...


thumb

रेल परियोजनाएं प्रदेश की विकास यात्रा को दे रही हैं नई दिशा: मुख्यम...

छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास अब केवल नई रेल लाइनों के निर्माण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, ऊर्जा सुरक्षा, निवेश, रोजगा...


thumb

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र सरकार भारी सब्स...