सूरजपुर (वीएनएस)। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर थॉमस एक्का के मार्गदर्शन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर की सचिव पायल टोपनो द्वारा थाना ओड़गी एवं झिलमिली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
यह निरीक्षण ष्बचपन बचाओ आंदोलनष् के अंतर्गत थानों में नियुक्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवीएस) के कार्यों की समीक्षा करने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव महोदया ने थाना तक आने वाले फरियादियों, विशेष रूप से बच्चों से संबंधित मामलों की निगरानी, गरीब एवं कमजोर वर्गों तक निःशुल्क विधिक सहायता एवं सुगम न्याय पहुंचाने में पैरा लीगल वॉलंटियर्स की भूमिका की विस्तृत समीक्षा की।
सचिव ने दोनों थाना प्रभारियों से पैरा लीगल वॉलंटियर्स की उपस्थिति, उनके दायित्वों एवं अब तक किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही थाना में आम नागरिकों के लिए उपलब्ध डिजिटल एवं भौतिक (फिजिकल) सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि थाना ओड़गी एवं थाना झिलमिली में नियुक्त दोनों पैरा लीगल वॉलंटियर्स बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर का उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों, महिलाओं, गरीब एवं कमजोर वर्गों तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाना तथा न्याय तक उनकी सहज पहुंच सुनिश्चित करना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर 07775-299122
dlsa.surajpur\gmail.com नालसा टोल फ्री विधिक सहायता: 15100 पर संपर्क कर सकते है।
जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना लोदाम क्षेत्र में गौवंश तस्करी के मामले ...
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में तेज रफ्तार हाइवा ने एक 12 वर्षीय मासूम की जान ले ली। अंडरब्रिज के पास शुक्रवार देर शाम हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद शहर म...
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तपकरा थाना क्षेत्र के उड़ीसा-कुनकुरी मार्ग पर लव...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बस्तर गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें गोंचा महापर्व...
छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास अब केवल नई रेल लाइनों के निर्माण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, ऊर्जा सुरक्षा, निवेश, रोजगा...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र सरकार भारी सब्स...