बिलाईगढ़ (वीएनएस)। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत जुनवानी नवापारा में एक किसान की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत में किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर और भटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।
मृतक की पहचान गांव निवासी तुलसीदास टंडन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तुलसीदास शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे तिल की बुआई के लिए खेत गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जब वे खेत पहुंचे तो वहां तुलसीदास का शव मिला।
परिजनों के अनुसार मृतक के सीने में गैंती (कुदाल) धंसी हुई थी और दोनों आंखों के आसपास गंभीर चोट के निशान थे। यह दृश्य देखकर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला जमीन विवाद से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान की जाएगी। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। गांव में घटना के बाद भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
जिला सूरजपुर में औषधि अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्राप्त करने के लिए संदिग्ध दस्तावेज प्रस्तुत करने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मेसर्...
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर थॉमस एक्का के मार्गदर्शन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर की सचिव पा...
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर थॉमस एक्का के मार्गदर्शन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद ...
स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल सूरजपुर के निर्माण के उद्देश्य से कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन में आज नगर पालिका परिषद, सूरजपुर द्वारा बड़कापारा ...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बाटगांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आयोजित वनमहोत्सव, वृक्षारोपण एवं नि...
प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद व युवा कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने आज जि...