जशपुरनगर (वीएनएस)। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास लगातार स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर व्यास ने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए भी निर्देशित किया।
कलेक्टर व्यास ने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही अस्पताल भवन में जहां भी सीपेज को ठीक करने अथवा अन्य मरम्मत कार्य की आवश्यकता हो, उसका प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल की खराब पड़ी एक एम्बुलेंस को शीघ्र मरम्मत कर पुनः संचालन में लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। उन्होंने अस्पताल भवन, शौचालय एवं पूरे परिसर की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। साथ ही अनुपयोगी एवं कबाड़ में पड़े सामानों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. एस.आर. टोप्पो, तहसीलदार आस्था चंद्राकर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप मरावी, डीपीएम राजीव रंजन मिश्रा सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक ह्यूमन पैप...
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को विकासखंड कोंडागांव के ग्राम बड़ेकनेरा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक व...
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा संचालित श्दीदी के गोठश् रेडियो कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को ग्राम पंचाय...
विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बम्हनी में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विक...
राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्दीदी के गोठश् कार्यक्रम में कोंडागांव जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने सक्रिय एवं गरिमामयी स...
जिले में संचालित सघन कुष्ठ खोज अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं गुणवत्ता का आकलन करने केंद्रीय टीम ने विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत प...