कोण्डागांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा संचालित श्दीदी के गोठश् रेडियो कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को ग्राम पंचायत बम्हनी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, बिहान की महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याओं एवं ग्रामीणों ने ‘दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। रेडियो कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश प्रसारित किया गया। साथ ही राज्यभर की सफल बिहान महिलाओं की प्रेरणादायक सफलता की कहानियां सुनाई गईं, जिनमें महिलाओं ने अपने संघर्ष, आत्मनिर्भरता और आजीविका के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों को साझा किया। उपस्थित महिलाओं ने इन अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम जिला स्तरीय था। इसके साथ ही जिले के सभी विकासखंडों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के 20 संकुल स्तरीय संगठनों एवं सभी स्व-सहायता समूहों की दीदियों को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराकर श्दीदी के गोठश् रेडियो कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कराया गया। इस माध्यम से जिलेभर की बड़ी संख्या में बिहान समूहों की महिलाएं एक साथ कार्यक्रम से जुड़ीं और महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों से लाभान्वित हुईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने कहा कि बिहान केवल महिलाओं की आय बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सम्मान को नई पहचान देने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि आज कोण्डागांव जिले की 48 हजार 316 महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल होकर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उन्होंने सभी लखपति दीदियों को बधाई देते हुए कहा कि समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। कोण्डागांव जिले में 1 लाख 35 हजार 861 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्त होगी तो परिवार, समाज और देश भी मजबूत होगा तथा विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।
कार्यक्रम के दौरान जिले की 10 सफल बिहान महिला सदस्यों को आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं को शासन की विभिन्न स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा अधिक से अधिक महिलाओं से समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के अध्यक्ष नरपति पटेल, जनपद पंचायत कोण्डागांव के उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य नन्दलाल राठौर एवं रामदई प्रेम सिंह नाग, ग्राम पंचायत बम्हनी की सरपंच कविता पोयाम, पार्षद संतोष पात्रे, मनोज जैन, प्रेम सिंह नाग, बालसिंह बघेल, ग्राम पंचायत चमई के सरपंच अजामिल सोरी, ग्राम पंचायत इसलनार की सरपंच रीना सोरी, जनपद सदस्य कमलेश्वरी सेठिया, पार्षद सोनामणि पोयाम, ननकी वैष्णव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, खंड शिक्षा अधिकारी जगमोहन भोयर, जनपद पंचायत कोण्डागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उत्तम महोबिया, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बिहान की महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक ह्यूमन पैप...
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को विकासखंड कोंडागांव के ग्राम बड़ेकनेरा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक व...
विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बम्हनी में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विक...
राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्दीदी के गोठश् कार्यक्रम में कोंडागांव जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने सक्रिय एवं गरिमामयी स...
जिले में संचालित सघन कुष्ठ खोज अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं गुणवत्ता का आकलन करने केंद्रीय टीम ने विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत प...