सारंगढ़- बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिले में संचालित सघन कुष्ठ खोज अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं गुणवत्ता का आकलन करने केंद्रीय टीम ने विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अभियान के अंतर्गत किए गए घर-घर सर्वेक्षण, हाउस मार्किंग, संदिग्ध मरीजों के चिन्हांकन तथा ग्रामीणों से संवाद कर मैदानी कार्यों का गहन सत्यापन किया।
केंद्रीय टीम ने अभियान की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि विकासखंड बिलाईगढ़ में सघन कुष्ठ खोज अभियान का संचालन योजनाबद्ध एवं प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। टीम ने अभियान के सफल क्रियान्वयन, बेहतर समन्वय तथा गुणवत्तापूर्ण कार्यों की सराहना करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम की प्रशंसा की।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय दल के सदस्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बालाजी एवं सहायक निदेशक, एपिडेमियोलॉजी डॉ. किरण स्वपनिल अखाड़े उपस्थित रहीं। इनके अलावा इस टीम में जिला कुष्ठ अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कुष्ठ सलाहकार, ब्लॉक नोडल अधिकारी, लेप्रोसी सलाहकार, सेक्टर सुपरवाइजर, आरएचओ (पुरुष एवं महिला), मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक एवं मितानिन कार्यक्रम के ब्लॉक समन्वयक सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
केंद्रीय टीम ने अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए तथा भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यशैली के साथ अभियान संचालित करने की अपेक्षा व्यक्त की। टीम ने कहा कि समय पर पहचान एवं उपचार के माध्यम से कुष्ठ रोग को नियंत्रित करने में ऐसे अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और जनसहभागिता के साथ इनका सफल क्रियान्वयन आवश्यक है।
संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक ह्यूमन पैप...
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को विकासखंड कोंडागांव के ग्राम बड़ेकनेरा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक व...
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा संचालित श्दीदी के गोठश् रेडियो कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को ग्राम पंचाय...
विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बम्हनी में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विक...
राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्दीदी के गोठश् कार्यक्रम में कोंडागांव जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने सक्रिय एवं गरिमामयी स...