जशपुरनगर (वीएनएस)। सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुनकुरी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी स्थित जनऔषधि केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।
शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञों ने लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा किसी भी बीमारी के प्रारंभिक लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। चिकित्सकों ने शिविर में आए नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न मौसमी बीमारियों से बचाव एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
सहकारिता और जनसेवा का प्रभावी समन्वय :
कार्यक्रम में सहकारिता विभाग, अपेक्स बैंक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक शिविर का लाभ उठाया। सहकारी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित यह शिविर सहकारिता संस्थाओं के माध्यम से आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। सहकारी सप्ताह के दौरान जिले में किसानों एवं आम नागरिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जिससे सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक शासन की सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। इसी का प्रेरक उदाहरण जिले के विकासखंड अं...
कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज सुबह मोहला तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों, अभिलेखों के संधारण, कार्यालय व्यवस्था एवं आम नागरिकों क...
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पीएमश्री सेजेस मानपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसग...
खरीफ सीजन 2026 के दौरान किसानों को निर्धारित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाले उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त क...
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरता में पंचायत भवन परिसर में जन चौपाल का...
छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल सुशासन पहल ‘सेवा सेतु’ प्रदेश के नागरिकों तक सीधे सरकारी सुविधाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण जरिया बन चुकी है, जिससे आमजन ...