सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से जिले के हितग्राहियों को घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त हुए जनजातीय प्रमाण-पत्र

Posted On:- 2026-07-04




दुर्ग (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल सुशासन पहल ‘सेवा सेतु’ प्रदेश के नागरिकों तक सीधे सरकारी सुविधाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण जरिया बन चुकी है, जिससे आमजन को अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 

इसी तारतम्य में, डिजिटल सशक्तिकरण की एक प्रभावी झलक दुर्ग जिले के ग्राम बोरई में देखने को मिली, जहाँ विगत 3 जुलाई 2026 को आवेदित दो हितग्राहियों, जय ठाकुर और यमुना ठाकुर का सामाजिक प्रास्थिति (अनुसूचित जनजाति-गोंड) प्रमाण-पत्र अनुविभागीय अधिकारी हरवंश सिंह मिरी द्वारा त्वरित रूप से स्वीकृत कर ऑनलाइन जारी किया गया। बिना किसी दफ्तर जाए, घर बैठे आईटी नियमों के तहत प्राप्त हुए ये डिजिटल दस्तावेज़ यह पुख्ता प्रमाण हैं कि ’सेवा सेतु’ व्यवस्था दूर-दराज के इलाकों में भी बेहद पारदर्शी, त्वरित और जन-अनुकूल तरीके से काम कर रही है। 

उल्लेखनीय है कि ‘सेवा सेतु’ छत्तीसगढ़ के नागरिकों तक डिजिटल सेवाएँ लाने की एक ऐसी खास पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से दूर-दराज विशेषकर ग्रामीण इलाकों में रहने वालों तक सरकार की योजनाएं और सुविधाएं पहुंचाना है। राज्य सरकार की इस डिजिटल पहल के तहत लगभग 36 विभागों की 528 सेवाएँ एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस नई डिजिटल व्यवस्था के शुरू होने से अब हितग्राहियों का समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है, साथ ही उन्हें अपनी पढ़ाई और नौकरी से जुड़े जरूरी प्रमाण-पत्र पाने के लिए दलालों और बिचौलियों से भी पूरी तरह मुक्ति मिल गई है।



Related News
thumb

बिहान योजना से मिली नई पहचान : पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो रा...

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। इसी का प्रेरक उदाहरण जिले के विकासखंड अं...


thumb

राजस्व प्रकरणों का करें समयबद्ध निराकरण : कलेक्टर प्रजापति

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज सुबह मोहला तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों, अभिलेखों के संधारण, कार्यालय व्यवस्था एवं आम नागरिकों क...


thumb

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत : जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में नवाग...

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पीएमश्री सेजेस मानपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसग...


thumb

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त

खरीफ सीजन 2026 के दौरान किसानों को निर्धारित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाले उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त क...


thumb

जन चौपाल : पीएम आवास योजना की समीक्षा, अधूरे निर्माणों को तेजी से प...

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरता में पंचायत भवन परिसर में जन चौपाल का...