मोहला (वीएनएस)। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पीएमश्री सेजेस मानपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) नीलू शर्मा रहे। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया।
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि "शिक्षा ही विकास की पहली सीढ़ी है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।" उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय भेजने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यालयों से जुड़ने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत जन-जन में साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उपस्थित जनसमुदाय को साक्षरता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने सभी से स्वयं साक्षर बनने तथा अपने परिवार, पड़ोस और समाज के निरक्षर लोगों को भी साक्षर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए मास्टर ट्रेनर एवं ब्लॉक नोडल मानपुर अंगद सलामे को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह मंडावी, जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि दिलीप वर्मा, सहित वरिष्ठ समाजसेवी, जिला शिक्षा अधिकारी, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से नवप्रवेशी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए जिले में शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संदेश दिया गया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। इसी का प्रेरक उदाहरण जिले के विकासखंड अं...
कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज सुबह मोहला तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों, अभिलेखों के संधारण, कार्यालय व्यवस्था एवं आम नागरिकों क...
खरीफ सीजन 2026 के दौरान किसानों को निर्धारित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाले उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त क...
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरता में पंचायत भवन परिसर में जन चौपाल का...
छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल सुशासन पहल ‘सेवा सेतु’ प्रदेश के नागरिकों तक सीधे सरकारी सुविधाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण जरिया बन चुकी है, जिससे आमजन ...