सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 'टीबी मुक्त भारत' अभियान की बड़ी कामयाबी; स्वास्थ्य विभाग ने हासिल किया रिकॉर्ड लक्ष्य

Posted On:- 2026-07-04




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिले को 'टीबी मुक्त' बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 'टीबी मुक्त भारत' 100 दिवसीय विशेष अभियान उल्लेखनीय रूप से सफल रहा। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के विशेष मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) पुष्पेंद्र वैष्णव के निर्देशन एवं खंड चिकित्सा अधिकारियों के सहयोग से संचालित इस अभियान ने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के साथ कई मापदंडों में शत-प्रतिशत से अधिक उपलब्धि दर्ज की।

अभियान के तहत जिले के 70 उच्च जोखिम वाले चिन्हित ग्रामों को प्राथमिकता देते हुए सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 7,000 से अधिक लोगों की निःशुल्क डिजिटल एक्स-रे जांच की गई। प्रतिदिन औसतन 100 से अधिक लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया, जिससे संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान सुनिश्चित हो सकी।

टीबी की सटीक और त्वरित जांच के लिए आधुनिक ट्रूनेट तकनीक का उपयोग किया गया। अभियान के दौरान 956 संदिग्ध मरीजों के बलगम नमूनों की जांच की गई। जांच में टीबी संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को तत्काल उपचार से जोड़ा गया। वहीं, नाट जांच के लक्ष्य की भी शत-प्रतिशत पूर्ति कर विभाग ने उपचार प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी नहीं होने दी।

स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के दौरान एक्स-रे मशीन की उपयोगिता में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 143 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए विभाग ने अपनी कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों, कॉलेजों तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। जनभागीदारी के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई, जिससे अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग का यह सफल अभियान जिले को 'टीबी मुक्त' बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।




Related News
thumb

बिहान योजना से मिली नई पहचान : पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो रा...

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। इसी का प्रेरक उदाहरण जिले के विकासखंड अं...


thumb

राजस्व प्रकरणों का करें समयबद्ध निराकरण : कलेक्टर प्रजापति

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज सुबह मोहला तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों, अभिलेखों के संधारण, कार्यालय व्यवस्था एवं आम नागरिकों क...


thumb

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत : जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में नवाग...

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पीएमश्री सेजेस मानपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसग...


thumb

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त

खरीफ सीजन 2026 के दौरान किसानों को निर्धारित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाले उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त क...


thumb

जन चौपाल : पीएम आवास योजना की समीक्षा, अधूरे निर्माणों को तेजी से प...

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरता में पंचायत भवन परिसर में जन चौपाल का...


thumb

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से जिले के हितग्राहियों को घर बैठे ऑनलाइ...

छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल सुशासन पहल ‘सेवा सेतु’ प्रदेश के नागरिकों तक सीधे सरकारी सुविधाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण जरिया बन चुकी है, जिससे आमजन ...