बीजापुर (वीएनएस)। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार,बीजापुर PIU-1 के प्रभारी कार्यपालन अभियंता नवीन तोंडे का तबादला कर उन्हें PIU-2, धरमजयगढ़ पदस्थ किया गया है।उनके स्थान पर रूपेन्द्र कुमार भुआर्य को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, PIU-1, बीजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अनिल कुमार बरेठ को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, PIU-2, बीजापुर नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि नवीन तोंडे का कार्यकाल विभिन्न आरोपों और विवादों को लेकर चर्चा में रहा। हालांकि,उनके खिलाफ लगे आरोपों पर किसी सक्षम न्यायालय या विभाग द्वारा अंतिम निर्णय की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।ऐसे में उनके तबादले को जिले में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
राज्य शासन के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 10 दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर शासन को प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। इसी का प्रेरक उदाहरण जिले के विकासखंड अं...
कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज सुबह मोहला तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों, अभिलेखों के संधारण, कार्यालय व्यवस्था एवं आम नागरिकों क...
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पीएमश्री सेजेस मानपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसग...
खरीफ सीजन 2026 के दौरान किसानों को निर्धारित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाले उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त क...
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरता में पंचायत भवन परिसर में जन चौपाल का...
छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल सुशासन पहल ‘सेवा सेतु’ प्रदेश के नागरिकों तक सीधे सरकारी सुविधाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण जरिया बन चुकी है, जिससे आमजन ...