बीजापुर (वीएनएस)। जिले के नैमेड क्षेत्र स्थित मिनगाछल नदी में चल रहे कथित अवैध रेत उत्खनन पर विधायक विक्रम मंडावी ने देर रात छापामार कार्रवाई कर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया। कार्रवाई के दौरान नदी से रेत निकालने में इस्तेमाल हो रही भारी मशीनरी और वाहनों को जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार देर रात करीब 1:30 बजे मिनगाछल नदी में चैन माउंटिंग मशीन, पोकलेन और जेसीबी की मदद से बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। रेत माफिया रातभर नदी से रेत निकालकर विभिन्न स्थानों पर डंप कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर विधायक विक्रम मंडावी स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर पहुंचते ही विधायक ने नैमेड थाना प्रभारी और खनिज विभाग के अधिकारियों को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सूचना के बाद पुलिस और खनिज विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदी-नालों से रेत खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद रात के अंधेरे में अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जो बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने आशंका जताई कि इस अवैध कारोबार में प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता हो सकती है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक पोकलेन मशीन, एक जेसीबी मशीन और चार वाहनों को जब्त कर लिया गया। खनिज विभाग ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बाद क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर इसी तरह की कार्रवाई होती रहे तो रेत माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है और प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर रोक लगाई जा सकेगी।
कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘सोसायटी में यूरिया-बीज की कमी, भटक रहे किसान’ के संबंध में जानकारी...
छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ संचालित है जिसके अन्तर्गत म...
जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से 17 वर...
जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र ...
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा 02 जुलाई से 04 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के शासकीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे अनुसूचित जनजात...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में जशपुर जिले में प्रभावी कार्य क...