उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘सोसायटी में यूरिया-बीज की कमी, भटक रहे किसान’ के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12021 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
वर्तमान में समितियों में 9363 क्विंटल बीज का भंडारण किया जाकर 4484.04 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है और अभी 1814.60 क्विंटल बीज उपलब्ध है, जिसका भंडारण किया जा रहा है। उर्वरक भंडारण व वितरण के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले में 64560 मेट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य रखा गया है तथा अब तक 49976.182 मेट्रिक टन खाद का भंडारण किया जा चुका है। जिले के सहकारी समितियों में 34766.189 मेट्रिक टन एवं निजी विक्रय केंद्रों में 15209.993 मेट्रिक टन उर्वरक भंडारण किया जाकर 27747.135 मेट्रिक टन खाद जिले के किसानों को सहकारी समितियों एवं निजी विक्रय केंद्रों के माध्यम से वितरित किया जा चुका है।
किसानों को एक बोरी डीएपी के साथ दो बोरी यूरिया देने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों द्वारा रासायनिक उर्वरकों की अनुशंसित मात्रा के आधार पर किसानों को प्रति एकड़ एक बोरी यूरिया और एक बोरी डीएपी तथा एक बोरी एमओपी वितरित किया जा रहा है। किसानों को खाद-बीज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के दृष्टि से कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा विक्रय परिसरों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ संचालित है जिसके अन्तर्गत म...
जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से 17 वर...
जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र ...
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा 02 जुलाई से 04 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के शासकीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे अनुसूचित जनजात...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में जशपुर जिले में प्रभावी कार्य क...