उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से 17 वर्ष तक के बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूआईडीएआई के दिशा-निर्देशों के तहत 05 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर बच्चों का पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराना आवश्यक है। इसी प्रकार 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद दूसरा अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करवाना भी आवश्यक है। यदि बच्चे का पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर नहीं कराया गया है, तो पहला बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क किया जा रहा है। इसके बाद बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर 125 रुपये शुल्क लेने का प्रावधान है। वर्तमान में जिले में 05 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला प्रशासन ने सभी पालकों से अपील की है कि जिन बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट अभी तक नहीं हुआ है, वे अपने नजदीकी आधार केंद्र अथवा आयोजित विशेष शिविरों में पहुंचकर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूर्ण कराएं। आधार बायोमेट्रिक अपडेट होने से बच्चों की आधार संबंधी जानकारी अद्यतन रहती है, जिससे भविष्य में केवाईसी, स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति तथा अन्य आधार आधारित सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। सभी अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि 05 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे बच्चे जिनका अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है, उनका आधार अपडेट जल्द से जल्द कराकर शासन की निःशुल्क सुविधाओं का लाभ उठाएं।
कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘सोसायटी में यूरिया-बीज की कमी, भटक रहे किसान’ के संबंध में जानकारी...
छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ संचालित है जिसके अन्तर्गत म...
जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र ...
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा 02 जुलाई से 04 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के शासकीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे अनुसूचित जनजात...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में जशपुर जिले में प्रभावी कार्य क...