रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रामीण विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को निरंतर गति मिल रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के छह विकासखंडों की 26 ग्राम पंचायतों में नवीन सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवनों के निर्माण हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से 3 करोड़ 58 लाख 84 हजार रुपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में स्वीकृत यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इन भवनों के निर्माण से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा ग्रामीण नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कृषि उत्पादों के संग्रहण, भंडारण एवं प्रसंस्करण इकाइयों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लैलूंगा विकासखंड की पांच ग्राम पंचायतों में 74 लाख रुपये, खरसिया की पांच पंचायतों में 62 लाख रुपये, धरमजयगढ़ की चार पंचायतों में 50.40 लाख रुपये, घरघोड़ा की चार पंचायतों में 53.24 लाख रुपये तथा रायगढ़ एवं तमनार विकासखंड की चार-चार ग्राम पंचायतों में 59.20-59.20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
सभी निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कार्य एजेंसी नियुक्त किया गया है। कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रत्येक निर्माण स्थल पर योजना संबंधी जानकारी प्रदर्शित करने तथा मासिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।इन 26 नवीन पीडीएस भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न भंडारण क्षमता बढ़ेगी, आपूर्ति व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडप में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह म...
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन, विकास और जनकल्याण के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुकमा जिला मुख्यालय के बस स्टैं...
जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को नई दिशा देने के लिए एक अभिनव और संवेदनशील पहल करते हुए “सशक्त आंगनबाड़ी अभियान“ की शुरुआत की ...
कोण्डागांव जिले के किसान अब पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए धान, सब्जियों और अन्य नगदी फसलों के साथ-...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ज़िला पंचायत अविनाश भोई के मार्गदर्शन में ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार...
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने शुक्रवार को कोण्डागांव के बड़ेकनेरा रोड स्थित निर्माणाधीन जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ...