सुकमा (वीएनएस)। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडप में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदेशभर के उत्कृष्ट स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष रमेन डेका ने रक्तदान को मानवता की सर्वाेच्च सेवा बताते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस जीवनरक्षक अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। समारोह में रेडक्रॉस के पदाधिकारियों, विभिन्न जिला शाखाओं के प्रतिनिधियों, स्वैच्छिक रक्तदाताओं तथा गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सुकमा जिले के लिए यह अवसर विशेष गौरव का रहा, जब जिले की सक्रिय समाजसेवी एवं स्वैच्छिक रक्तदान अभियान की प्रेरक मनीषा शर्मा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यपाल के करकमलों से सम्मानित किया गया। उन्होंने स्वयं नियमित रक्तदान करने के साथ-साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया तथा विभिन्न रक्तदान शिविरों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके सतत प्रयासों से जिले में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है और अनेक लोग इस जनहितकारी अभियान से जुड़े हैं।
जिला प्रशासन ने मनीषा शर्मा की इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनका सम्मान समाज में सेवा, संवेदनशीलता और जनभागीदारी की भावना को और सशक्त करेगा। प्रशासन ने जिलेवासियों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने तथा मानव जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है। यह सम्मान न केवल सुकमा जिले की उपलब्धि है, बल्कि महिलाओं की सामाजिक नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण भी है।
कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। जिले के ग्राम खेड़ा निवासी किसान रघुनंदन ने अपनी खेती में नै...
जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज क...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार द्वारा ग्राम झाल में आयोजित सुशासन तिहार संतराम चौहान के लिए वरदान साबित हुआ। बरमकेला ब्लॉक के लिमपाली ग्राम प...
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन के नियमों पर सरकार पारदर्शिता के लिए हितग्राही का अंगूठा लगाना अनिवार्य किया है। अब सभी पात्र हितग्र...
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने उप जेल सारंगढ़ के आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था लोक शांति के लिए जेल परिसर और उसकी बाहर सीमा से चारों ओर ...