सुकमा (वीएनएस)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन, विकास और जनकल्याण के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुकमा जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र एवं विकास प्रदर्शनी आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के जनहितकारी योजनाओं तथा देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस शनिवार को एलईडी स्क्रीन, आकर्षक छायाचित्रों और पारंपरिक कला जत्था की प्रस्तुतियों के जरिए नागरिकों को योजनाओं की जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से उपलब्ध कराई गई जिससे लोगों में उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला।
प्रदर्शनी में डिजिटल इंडिया, वित्तीय समावेशन, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और गरीब कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। विभिन्न चित्रों और तथ्यों के माध्यम से यह दर्शाया गया है कि प्रधानमंत्री जनधन योजना ने करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा, स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ने जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार किया। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से उपलब्ध स्वास्थ्य सुरक्षा और उज्ज्वला योजना से महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को भी प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित पुस्तिकाओं का वितरण कर नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। प्रदर्शनी में नगरपालिका के पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली। यह आयोजन शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने तथा विकास की उपलब्धियों से नागरिकों को अवगत कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। जिले के ग्राम खेड़ा निवासी किसान रघुनंदन ने अपनी खेती में नै...
जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज क...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार द्वारा ग्राम झाल में आयोजित सुशासन तिहार संतराम चौहान के लिए वरदान साबित हुआ। बरमकेला ब्लॉक के लिमपाली ग्राम प...
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन के नियमों पर सरकार पारदर्शिता के लिए हितग्राही का अंगूठा लगाना अनिवार्य किया है। अब सभी पात्र हितग्र...
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने उप जेल सारंगढ़ के आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था लोक शांति के लिए जेल परिसर और उसकी बाहर सीमा से चारों ओर ...