महिला उद्यमियों को मिला बाजार विस्तार का मंत्र

Posted On:- 2026-06-15




रायपुर(वीएनएस)।बदलते तकनीकी दौर में महिला उद्यमियों को आधुनिक साधनों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवा बिहान क्लस्टर में आयोजित डिजिटल साक्षरता कार्यशाला ने महिलाओं को ऑनलाइन विपणन, ब्रांड निर्माण और इंटरनेट आधारित व्यापार की नई संभावनाओं से परिचित कराया गया।

    कार्यशाला का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और महिला संचालित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को आधुनिक विपणन तकनीकों की जानकारी देकर उनके उत्पादों की बाजार पहुंच बढ़ाना था। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को उत्पाद पहचान निर्माण, आकर्षक पैकेजिंग, लेबलिंग, गुणवत्ता प्रमाणन, ऑनलाइन विक्रय मंचों तथा बाजार से जुड़ने के विभिन्न तरीकों की व्यवहारिक जानकारी दी।

    वसुंधरा यादव ने कहा कि महिला उद्यमिता केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की भी मजबूत आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं को तकनीकी ज्ञान का अधिकाधिक उपयोग कर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यशाला में सफल महिला उद्यमियों के अनुभव साझा किए गए और प्रतिभागियों को ग्राहक नेटवर्क विकसित करने, ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग बढ़ाने तथा व्यवसाय विस्तार की रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया गया। विशेषज्ञों ने सरकारी सहायता, अनुदान योजनाओं और विपणन सहयोग कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई, जिससे महिलाएं अपने उद्यमों को और मजबूत बना सकें।

    जिले के विभिन्न क्षेत्रों से शामिल करीब 30 महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। प्रतिभागियों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को स्थानीय बाजार से आगे बढ़कर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद करेंगे।



Related News
thumb

सुकमा की मनीषा शर्मा को राज्यपाल ने किया सम्मानित

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडप में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह म...


thumb

‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी में उमड़ रही ...

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन, विकास और जनकल्याण के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुकमा जिला मुख्यालय के बस स्टैं...


thumb

सशक्त आंगनबाड़ी अभियान से संवरेगा नौनीहालों का भविष्य, 1200 से अधिक ...

जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को नई दिशा देने के लिए एक अभिनव और संवेदनशील पहल करते हुए “सशक्त आंगनबाड़ी अभियान“ की शुरुआत की ...


thumb

आधुनिक खेती की ओर कदम : स्वीट कॉर्न की खेती से समृद्धि की नई मिसाल ...

कोण्डागांव जिले के किसान अब पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए धान, सब्जियों और अन्य नगदी फसलों के साथ-...


thumb

मर्दापाल में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का शुभारंभ, 35 प्रशिक्षणार्थी हु...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ज़िला पंचायत अविनाश भोई के मार्गदर्शन में ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार...


thumb

कलेक्टर ने जवाहर नवोदय विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने शुक्रवार को कोण्डागांव के बड़ेकनेरा रोड स्थित निर्माणाधीन जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ...