ई-ऑफिस और समयबद्धता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

Posted On:- 2026-06-15




रायपुर (वीएनएस)। मुख्य सचिव विकासशील ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों के त्वरित निराकरण और समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंत्रालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मई माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग और कार्य संस्कृति में समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि ई-ऑफिस प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना करते हुए अन्य कर्मचारियों को भी उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।

ई-ऑफिस पर विभागीय प्रदर्शन की बात करें तो गृह विभाग प्रथम, समाज कल्याण विभाग द्वितीय और सामान्य प्रशासन विभाग तृतीय स्थान पर रहा। इन विभागों के प्रमुख अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

व्यक्तिगत श्रेणी में भी विभिन्न स्तरों के अधिकारियों को उत्कृष्ट फाइल निष्पादन के लिए सम्मान मिला। सामान्य प्रशासन एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार को प्रथम, विधि एवं विधायी कार्य विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सावंत को द्वितीय तथा गृह एवं श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक तथा तकनीकी शाखा के कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति के लिए भी अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें नगरीय प्रशासन विभाग के अवर सचिव आनंद कुमार पटेल, वित्त विभाग की पुष्पांजलि गजभिये, सामान्य प्रशासन विभाग के हरिश देवांगन, जयंत कुमार देवांगन, राजकुमार सोरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के रमाकांत सहित विभिन्न विभागों के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए ई-ऑफिस और समयपालन दोनों आवश्यक हैं तथा राज्य शासन भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करता रहेगा।



Related News
thumb

रायगढ़ जिले में 26 नवीन पीडीएस भवनों को मिली स्वीकृति,ग्रामीण वितरण ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रामीण विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को निरंतर गति मिल रही है


thumb

महिला उद्यमियों को मिला बाजार विस्तार का मंत्र

बदलते तकनीकी दौर में महिला उद्यमियों को आधुनिक साधनों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की ...


thumb

रक्तदान से मिलता है कई जरूरतमंदों को नया जीवन

रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि यह ऐसा दान है जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान के महत्व को ले...


thumb

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्धता के लिए मंत्रालय के अधिकारी और कर...

मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों का निराकरण करने और क...


thumb

ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से बदली किसान क्रांति कुमार चंद्राकर की तकदीर

महासमुंद अंतर्गत ग्राम लोहारडीह निवासी प्रगतिशील किसान क्रांति कुमार चंद्राकर ने पारंपरिक धान खेती से आगे बढ़कर ग्राफ्टेड बैंगन की आधुनिक खेती अपनाक...


thumb

राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतिम चरण में सरगुजा से सा...

राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अभियान का प्रथम चरण 15 जून को पूर्ण हो रहा है। इस दौरान सरगुजा जिले में प्र...