बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग बच्चों के सर्वेक्षण की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में 0 से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के व्यापक सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि दिव्यांग बच्चों का सर्वेक्षण 16 जून से 17 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू करने के लिए चार चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके तहत आज विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिन्हांकन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
इस कार्यशाला में शिक्षा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के जिला व विकासखंड स्तर के अधिकारियों को दिव्यांगता के विभिन्न प्रकारों, लक्षणों, उनकी सही पहचान और सर्वेक्षण की बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी जे.एल. उइके, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा अवन कुमार जांगड़े, महिला एवं बाल विकास अधिकारी समीर पाण्डेय और उपसंचालक समाज कल्याण विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कहते हैं कि यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी कठिनाई सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड...
छत्तीसगढ़ में कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने के लिए किसान अब फसल विविधीकरण, जैविक पोषण प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपना रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव द्वारा सड़कों व पुलों के निर्माण की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जाहिर करने और ठेकेदारों पर कार्रवाई के न...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर...
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की सख्ती के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़कों और पुलों के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के...
मुख्य सचिव विकासशील ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों के त्वरित निराकरण और समयबद्ध कार्यालयीन उप...