कलेक्टर मिश्रा ने किया नवनिर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट धनोरा का निरीक्षण, जल्द शुरू होगी 27 गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति

Posted On:- 2026-05-27




बालोद (वीएनएस)। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ’जल जीवन मिशन’ के कार्यों को गति देने के लिए कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बुधवार 26 मई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा का औचक निरीक्षण किया। मिश्रा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत समूह जल प्रदाय योजना कनेरी के तहत नवनिर्मित अत्याधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (जल शोधन संयंत्र) का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मिश्रा ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रॉ वॉटर इनटेक, सेडीमेंटेशन, फिल्ट्रेशन और क्लोरिनेशन यूनिट का अवलोकन किया। उन्होंने वहाँ उपस्थित संबंधितों से संयंत्र की शोधन क्षमता, तकनीकी बारीकियों और जल गुणवत्ता जांच की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों को मिलने वाला पानी पूरी तरह शुद्ध और मानकों के अनुरूप होना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संयंत्र के भौतिक बुनियादी ढांचे का जायजा लेने के बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी तकनीकी या फिनिशिंग के काम बचे हैं, उन्हें युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए। 

कलेक्टर मिश्रा ने संयंत्र का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन शीघ्र ही शुरू करने की समय-सीमा तय की, ताकि परियोजना का लाभ जल्द से जल्द आम जनता को मिल सके। अधिकारियों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि समूह जल प्रदाय योजना कनेरी के पूरी तरह सक्रिय होते ही क्षेत्र के 27 गांवों में घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से नियमित और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। इस योजना के शुरू होने से गर्मी के दिनों में होने वाली पानी की किल्लत से ग्रामीणों को हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी और विशेषकर महिलाओं को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी भी उपस्थित थे।



Related News
thumb

डीएपी के नाम पर हो रही थी ठगी, खारीबहार में 17.1 टन अवैध उर्वरक जब्...

किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर ...


thumb

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, सड़क सुरक्षा नियमों क...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले में संचालित निजी विद्यालयों के संचालकों की बैठक लेकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा, सुरक्षित परिवह...


thumb

सुशासन तिहार 2026ः टेम्पू में 30 मई को लगेगी शिविर, समस्याओं का होग...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।


thumb

अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तिः अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र...

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर ने केंद्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक योजना अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व...


thumb

कस्तूरा शिविर में किसानों को किसान किताब का किया गया वितरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह...


thumb

बच्चों को पढ़ाई के लिए मिले सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल माहौल : कले...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नए शिक्षा सत्र के मद्देनजर निजी शालाओं के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों...