जशपुरनगर (वीएनएस)। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर ने केंद्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक योजना अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार Component-II के तहत कक्षा 1 से 10वीं तक के अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को यह सुविधा मिलेगी। CHIPS द्वारा प्रमाण पत्र तैयार करLIVE कर दिया गया है।
अब अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार कार्यालय के लोक सेवा केंद्र से जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र की तरह अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन बनवाया जा सकेगा। इसके लिए 10 रुपए के स्टाम्प पर शपथ पत्र के साथ आवेदन में सरपंच, पार्षद व पटवारी के हस्ताक्षर कराना होगा।
सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, प्रधान पाठक प्राथमिक, मिडिल, हाई, हायर सेकेंडरी शासकीय, अशासकीय स्कूल जशपुर को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विकासखंड के स्कूलों में अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत परिवार के कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने हेतु प्रचार-प्रसार करें। इससे अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति से लाभान्वित हो सकें।
किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर ...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले में संचालित निजी विद्यालयों के संचालकों की बैठक लेकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा, सुरक्षित परिवह...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नए शिक्षा सत्र के मद्देनजर निजी शालाओं के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों...