जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत मनोरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेम्पू में 30 मई 2026 को शिविर लगेगी। इस शिविर में 13 गांव सुरजूला, रजला, खुटापानी, घाघरा, करदना, टेम्पू, मुटू, पोड़ीपटकोना, चड़िया, सोगड़ा, मनोरा, खोगा एवं डुमरटोली के ग्रामीण अपनी मांग एवं समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में अपने आवेदन शिविरों में देंगे, जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान हो सके। कलेक्टर रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर ...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले में संचालित निजी विद्यालयों के संचालकों की बैठक लेकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा, सुरक्षित परिवह...
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर ने केंद्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक योजना अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नए शिक्षा सत्र के मद्देनजर निजी शालाओं के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों...