विधायक ने कोंडागांव में विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Posted On:- 2026-05-27




कोण्डागांव (वीएनएस)। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने मंगलवार को कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के साथ शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौपाटी मैदान, डीएनके कॉलोनी, बाजारपारा स्कूल, गांधी वार्ड स्थित पीएमश्री स्कूल तथा निर्माणाधीन सखी सेंटर भवन का जायजा लेकर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के सुव्यवस्थित विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए हाउसिंग बोर्ड एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

विधायक ने कहा कि पुनर्विकास कार्यों के माध्यम से शहर को अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

डीएपी के नाम पर हो रही थी ठगी, खारीबहार में 17.1 टन अवैध उर्वरक जब्...

किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर ...


thumb

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, सड़क सुरक्षा नियमों क...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले में संचालित निजी विद्यालयों के संचालकों की बैठक लेकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा, सुरक्षित परिवह...


thumb

सुशासन तिहार 2026ः टेम्पू में 30 मई को लगेगी शिविर, समस्याओं का होग...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।


thumb

अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तिः अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र...

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर ने केंद्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक योजना अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व...


thumb

कस्तूरा शिविर में किसानों को किसान किताब का किया गया वितरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह...


thumb

बच्चों को पढ़ाई के लिए मिले सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल माहौल : कले...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नए शिक्षा सत्र के मद्देनजर निजी शालाओं के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों...