किसी देश या राज्य में संतों का आगमन तो शुभ माना जाता है।कहा जाता है कि राज्य के लोगों को सौभाग्य है जो यहां संत महात्मा आते हैं। हर राज्य में जब संत महात्मा आते हैं तो लोगों को उनके प्रवचन से लाभ होता है।वह जानते समझते हैं कि इस जीवन में अच्छा व बुरा क्या है। कोई भी संत महात्मा आता है तो वह लोगों में शुभ विचार पैदा करता है। लोगों को बताता है कि शुभ विचार से ही शुभ कर्म होते है और शुभ कर्म का फल शुभ ही होता है।संत महात्मा के आने से लोग छत्तीसगढ़ में उनका भक्तिभाव से स्वागत करते रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में यह भी देखने को मिला है कि संत महात्मा कोई आता है तो कांग्रेस का कोई न कोई दिग्गज नेता शुभ-शुभ नहीं बोलता है। इससे स्वाभाविक रूप से ऐसा लगता है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं में संत महात्मा के खिलाफ बोलने की होड़ तो नही लगी है।एक संत महात्मा आएगा तो एक कांग्रेस नेता बुरा बुरा बोलेगा, दूसरा संत महात्मा आएगा तो दूसरा कांग्रेस नेता बुरा बुरा बोलेगा।
जगद्गुरु रामभ्रद्राचार्य इन दिनों चिरमिरी में आयोजित रामकथा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं।उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया जिससे कांग्रेस नेता को बुरा लगे। इसके बाद भी नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणदास महंत का यह बयान राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है कि स्वामी रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक हैं और वह भाजपा का प्रचार करने आए हैं।ऐसे लोगों को न मैं जगद्गुरु मानता हैं और न गांव का गुरु मानता हूं। मैं उनसे आशीर्वाद लेने भी नहीं जाऊंगा।ड़ॉ महंत रामभद्राचार्य को भाजपा का प्रचारक मानते हैं,उनको जगद्गुरु नहीं मानते हैं, वह आशीर्वाद नहीं लेना चाहते है तो न माने,चुप रहते तो क्या हो जाता।उनके इलाके में कोई संत महात्मा आया है और सनातनी है तो उनके खिलाफ बोलना डॉ.महंत के लिए जरूरी था क्योंकि कांग्रेस में माना जाता है कि आलाकमान उस नेता से खुश होता है जो भाजपा,सनातनी संत महात्मा के खिलाफ बोलते हैं।
कांग्रेस में खांटी कांग्रेसी तो वही माना जाता है तो भाजपा,पीएम मोदी,आरएसएस व सनातनी संत महात्माओं को बुरा-बुरा कहता है। खासकर तब जब कोई सनातनी संत महात्मा उसके राजनीतिक प्रभाव वाले क्षेत्र में आए। इस बार संत महात्मा डॉ.महंत के इलाके में आए इसलिए इस बार संत महात्मा के खिलाफ बोलने की उनकी पारी थी। वह ऐसा नहीं करते तो दिल्ली तक खबर पहुंच जाती कि डॉ.महंत के इलाके में सनातनी संत महात्मा आए थे जो भाजपा समर्थक हैं और डॉ.महंत ने कुछ नहीे कहा।ज्ञात हो कि इसी साल अप्रैल में धीरेंद्र शास्त्री भिलाई यानी पूर्व सीएम भूपेश बघेल के इलाके में आए थे तो भूपेश बघेल ने कहा था कि बाबा बागेश्वर ढोंगी है,भाजपा के एजेेंट हैं,वह छत्तीसगढ़ पैसा बटोरने आते हैं।बाबा बागेश्वर की आलोचना कर भूपेश बघेल ने अपने को खांटी कांग्रेस नेता साबित किया था तो अब जब संत महात्मा डॉ.महंत के इलाके में आए तो खुद को खांटी कांग्रेस नेता साबित करने की बारी उनकी थी और उन्होंने ऐसा साबित किया है।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य सनातन के पक्षधर हैं, सनातन के बारे में बोलते रहते हैं। डॉ.महंत के बयान पर उन्होंने कहा है कि किसी को उनके जगद्गुरु होने पर शक है तो मंच पर आकर परीक्षण कर सकता है। छत्तीसगढ़ में संत महात्मा की आलोचना करने पर भाजपा के नेता पहले भी कांग्रेस नेताओं की तीखी आलोचना की थी और इस बार भी डॉ.महंत की तीखी आलोचना की है।भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडेय ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष का बयान सनातन विरोधी और मानसिक दिवालियापन से भरा है। देश के संतों को फर्जी कहना,उन्हें बाबा कह कर अपमान करना बेहद निदंनीय है।प्रदेश की जनता संतों का अपमान सहन नहीं करेगी।भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी व उनके नेता विधर्मी हैं। सीएम के सलाहकार पंकज झा ने कहा है कि कांग्रेस में अब कोई अच्छा आदमी नहीं बचा है क्योंकि कांग्रेस में बने रहने की शर्त यहीहै कि आपको बुरा दिखना चाहिए। सनातन विरोधी दिखना चाहिए।
अपनी सरकार होती है तो हर राजनीतिक दल के नेता व कार्यकर्ताओं को लगता है कि प्रशासन को उसका कहना मानना चाहिए,पुलिस को वही करना चाहिए जो वह चाहते हैं।...
कर्नाटक में छत्तीसगढ़ की तरह सीएम पद के विवाद को भविष्य के लिए टालने कांग्रेस आलाकमान ने सिध्दारमैया को सीएम बना दिया था। शिवकुमार भी सिध्दारमैया क...
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समागम में देश भर से आए हजारों जनजातीय प्रतिनिधि जुटे। उऩका यह जुटाव इस बात का संकेत हैं क...
हर क्षेत्र में कोई आदमी हो,संस्था हो जब वह कोई काम खुद नहीं कर पाता है तो वह उम्मीद करता है कि कोई दूसरा उस काम को करके दिखा सकता है।असफल आदमी व सं...
लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी की बहुत बात होती है इसे व्यक्ति का अधिकार माना जाता है। आजादी व अधिकार जैसे शब्दों के कारण सामान्य आदमी से लेकर ब...