बीजापुर (वीएनएस)। बीजापुर में वन मण्डल बीजापुर सामान्य के तहत आने वाले वन परिक्षेत्र बीजापुर, गंगालूर, भैरमगढ़, आवापल्ली एवं पामेड़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना PMGSY के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर वन नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है।
बीजापुर में वन मण्डल बीजापुर सामान्य के तहत आने वाले वन परिक्षेत्र बीजापुर, गंगालूर, भैरमगढ़, आवापल्ली एवं पामेड़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना PMGSY के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर वन नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। वन विभाग द्वारा बिना अनुमति कराए गए वृक्ष कटाई एवं अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्यवाही की गई है।
बीजापुर सामान्य वन मंडल के अफसरों के मुताबिक मनकेली-गोरना, बीजापुर-सरपंचपारा मनकेली, चेरपाल-नेन्ड्रा, काकेकोरमा-मुनगा, पीड़िया-मिरघानघोटूल, अकेली-कोटवारपारा, बैल-मयुरिपारा, बीरगुड़ा-बड़े संकनपल्ली, सारकेगुड़ा-बड़े पेगड़ापल्ली, एल-022-तिम्मापुर, पामेड़-रासपल्ली, एल-069/032-मंगलतोर एवं रासपल्ली(एर्रापल्ली)-पेदाचंदा सहित कुल 13 निर्माणाधीन मार्गों में बिना वन विभागीय अनुमति के कार्य किया जा रहा था।
जांच में पाया गया कि सड़क निर्माण के दौरान कुल 280 खड़े वृक्षों को जमीन सतह से उखाड़कर गिरा दिया गया तथा कई स्थानों पर अवैध खुदाई कर लगभग 8755 घनमीटर मुरूम का उपयोग सड़क निर्माण में किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने संबंधित संविदाकारों,ठेकेदारों के विरुद्ध कुल 18 वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कुल 20,06,755 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वसूली हेतु नोटिस जारी किए गए हैं।
वन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास एजेंसी, जिला बीजापुर के कार्यपालन अभियंता एवं उप अभियंता को भी पत्र प्रेषित कर भविष्य में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का कार्य न करने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि, वृक्षों एवं प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
सुकमा जिला प्रशासन के सौजन्य से सुकमा के युवाओं के लिए एक बेहद सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई है। कलेक्टर अमित कुमार के कुशल निर्देशन, जिला पंचायत स...
नगर पंचायत दोरनापाल में सुशासन तिहार के अंतर्गत शुक्रवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर व्यापक जागरूकता एवं बैठक का आयोजन किया गया।
जिले में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक तक निर्वाचन सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा ...
नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन सुकमा द्वारा संचालित जन-जागरूकता अभियान को छिंदगढ़ ब्लॉक में ...
राज्य शासन की मंशानुरूप आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हंे स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयास कर...
बस्तर जिला प्रशासन की अनूठी पहल के अंतर्गत जगदलपुर जिले के 16 सदस्यीय युवाओं की टीम ने हिमाचल प्रदेश के बीर में आयोजित प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज यूथ फेस...