दोरनापाल में स्वच्छता को मिली नई दिशा, नागरिकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Posted On:- 2026-05-22




सुकमा (वीएनएस)। नगर पंचायत दोरनापाल में सुशासन तिहार के अंतर्गत शुक्रवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर व्यापक जागरूकता एवं बैठक का आयोजन किया गया। हाई कोर्ट के निर्देशानुसार  कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, व्यापारी संगठनों, बल्क वेस्ट जनरेटर्स, स्कूल एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, विभिन्न संस्थानों के प्राचार्यों तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की विस्तृत जानकारी देते हुए कचरे के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन के महत्व को समझाया गया। उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता शपथ दिलाकर नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प भी दिलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर नागरिकों को चार प्रकार से कचरे के पृथक्करण कृ गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू हानिकारक कचरा (स्पेशल केयर वेस्ट) एवं सैनिटरी वेस्ट कृ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सही तरीके से कचरे का पृथक्करण करने से न केवल स्वच्छता व्यवस्था अधिक प्रभावी बनती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं जनस्वास्थ्य को भी मजबूती मिलती है। बल्क वेस्ट जनरेटर्स को ऑन-साइट कम्पोस्टिंग अपनाकर जैविक कचरे से खाद तैयार करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे नगर में कचरे का भार कम करने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में स्कूल विभाग को विद्यालय परिसरों में अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता तथा शौचालयों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यार्थियों में स्वच्छता के संस्कार विकसित करने हेतु प्रतिदिन स्वच्छता शपथ एवं विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया गया। अंत में प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों एवं संस्थाओं से अपील की गई कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करते हुए अपने घर, संस्थान एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं और स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित नगर निर्माण में सहभागी बनें। इस अवसर पर सीएमओ एचआर गोंदे, जनप्रतिनिधि और पार्षदगण भी उपस्थित थे।




Related News
thumb

हिमाचल के “युवा-उत्सव“ में शामिल होकर लौटे जिले के 22 युवा, बढ़ाया ज...

सुकमा जिला प्रशासन के सौजन्य से सुकमा के युवाओं के लिए एक बेहद सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई है। कलेक्टर अमित कुमार के कुशल निर्देशन, जिला पंचायत स...


thumb

घर-घर पहुंच रहा निर्वाचन दल, हर पात्र नागरिक को मिलेगा एपिक कार्ड ...

जिले में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक तक निर्वाचन सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा ...


thumb

किकिरपाल और कोटरीपाल में उमड़ा जनसैलाब : ‘कला जत्था’ के जरिए गांव-गा...

नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन सुकमा द्वारा संचालित जन-जागरूकता अभियान को छिंदगढ़ ब्लॉक में ...


thumb

कलेक्टर ने आत्मसमर्पित महिला को सौंपा ऋण का चेक

राज्य शासन की मंशानुरूप आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हंे स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयास कर...


thumb

बस्तर के युवाओं ने हिमाचल की वादियों में प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज यूथ फ...

बस्तर जिला प्रशासन की अनूठी पहल के अंतर्गत जगदलपुर जिले के 16 सदस्यीय युवाओं की टीम ने हिमाचल प्रदेश के बीर में आयोजित प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज यूथ फेस...