हिमाचल के “युवा-उत्सव“ में शामिल होकर लौटे जिले के 22 युवा, बढ़ाया जिले का मान

Posted On:- 2026-05-22




जिला प्रशासन ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान

सुकमा (वीएनएस)। सुकमा जिला प्रशासन के सौजन्य से सुकमा के युवाओं के लिए एक बेहद सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई है। कलेक्टर अमित कुमार के कुशल निर्देशन, जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी के सतत मार्गदर्शन में जिले के 22 सदस्यीय दल को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले (बीरगांव) में आयोजित श्युवा-उत्सव 2026श् में शामिल होने का स्वर्णिम अवसर मिला। 10 छात्र, 10 छात्राओं और 2 प्रभारी शिक्षकों के इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से लेकर उनके पूरे सफर को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में जिला प्रशासन ने बेहतरीन प्रबंधन का परिचय दिया है। प्रशासन के इस संवेदनशील प्रयास का उद्देश्य सुकमा की युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और उनके सपनों को नई उड़ान देना है।

प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीस फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस उत्सव में सुकमा के इन होनहार युवाओं ने न केवल शैक्षणिक व बौद्धिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि हिमाचल की खूबसूरत वादियों में एडवेंचर ट्रैकिंग (साहसिक अभियान) का भी जमकर लुत्फ उठाया। इस यात्रा के दौरान सुकमा और हिमाचल प्रदेश के बीच अनूठे सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पारंपरिक रीति-रिवाजों और खान-पान की कड़ियों को जोड़ने का काम बखूबी किया गया। जिला प्रशासन के इस नवाचार से दूरस्थ अंचल के इन युवाओं के भीतर नेतृत्व क्षमता, असीम आत्मविश्वास, आत्मरक्षा की भावना और सामाजिक सहभागिता का एक नया संचार हुआ है, जो भविष्य में उनके सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इस सफल और ऐतिहासिक यात्रा के समापन के बाद दल की नोडल अधिकारी सुनंदा साहू ने कलेक्टर और जिला सीईओ से सौजन्य भेंट कर उन्हें फाउंडेशन द्वारा प्राप्त गौरवमयी प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं और संवेदनशीलता की जमकर सराहना की। वहीं, यात्रा से लौटे युवाओं का चेहरा खुशी से खिला हुआ था; उन्होंने हिमाचल की वादियों के खूबसूरत अनुभवों को साझा करते हुए इस अविस्मरणीय सफर के लिए जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया। युवाओं ने प्रशासन की इस पहल को जीवन को बदलने वाला बताते हुए उम्मीद जताई कि सुकमा की प्रतिभाओं को तराशने के लिए ऐसे प्रेरणादायक आयोजन हर वर्ष किए जाएंगे।




Related News
thumb

दोरनापाल में स्वच्छता को मिली नई दिशा, नागरिकों ने लिया पर्यावरण सं...

नगर पंचायत दोरनापाल में सुशासन तिहार के अंतर्गत शुक्रवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर व्यापक जागरूकता एवं बैठक का आयोजन किया गया।


thumb

घर-घर पहुंच रहा निर्वाचन दल, हर पात्र नागरिक को मिलेगा एपिक कार्ड ...

जिले में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक तक निर्वाचन सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा ...


thumb

किकिरपाल और कोटरीपाल में उमड़ा जनसैलाब : ‘कला जत्था’ के जरिए गांव-गा...

नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन सुकमा द्वारा संचालित जन-जागरूकता अभियान को छिंदगढ़ ब्लॉक में ...


thumb

कलेक्टर ने आत्मसमर्पित महिला को सौंपा ऋण का चेक

राज्य शासन की मंशानुरूप आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हंे स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयास कर...


thumb

बस्तर के युवाओं ने हिमाचल की वादियों में प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज यूथ फ...

बस्तर जिला प्रशासन की अनूठी पहल के अंतर्गत जगदलपुर जिले के 16 सदस्यीय युवाओं की टीम ने हिमाचल प्रदेश के बीर में आयोजित प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज यूथ फेस...