सरचार्ज माफी और आसान किस्तों की सुविधा ने सरिता बाई को बिजली बिल भुगतान में दी राहत

Posted On:- 2026-05-14




मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 से उपभोक्ताओं को मिल रहा है लाभ

जशपुरनगर (वीएनएस)। भारी बिजली बिल के बोझ से परेशान उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 राहत का बड़ा माध्यम बन रही है। योजना के अंतर्गत बकाया बिजली बिलों पर लगने वाले सरचार्ज में छूट एवं शेष राशि को आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा दिए जाने से अनेक उपभोक्ताओं को आर्थिक संबल मिला है।

इस योजना से लाभान्वित  जिले के रानी बगीचा निवासी सरिता बाई ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते वे  लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं कर पा रही थीं, जिसके कारण उनका बकाया बिजली बिल बढ़कर 38 हजार 648 रुपये हो गया था। बढ़ते बकाया और आर्थिक परेशानियों के कारण वे काफी चिंतित थीं। इसी दौरान उन्हें शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 की जानकारी मिली। योजना के तहत उनके लगभग 11 हजार 875 रुपये की राशि माफ की गई। साथ ही शेष राशि को आसान किश्तों में जमा करने की सुविधा भी प्रदान की गई, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली। सरिता बाई ने कहा कि यह योजना उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है। अब वे बिना किसी अतिरिक्त दबाव के किश्तों में बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगी। उन्होंने इस जनहितकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।




Related News
thumb

पीएम-आशा योजनांतर्गत दलहन-तिलहन फसलों की खरीदी पर किसानों को 1.86 क...

भारत सरकार की प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना अंतर्गत जिले में दलहन एवं तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य निर...


thumb

डॉ. रमन सिंह ने सुशासन तिहार शिविर में 4-4 लाख रूपए के सहायता राशि ...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़पार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विग...


thumb

जिले के 8555 कृषकों द्वारा समितियों के माध्यम से 2843 मीट्रिक टन खा...

उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएप...


thumb

सीएचएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी का किया औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था की व्यवस्...


thumb

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिव्यांग मनीष को प्रदान की मोटराईज...

शासन की संवेदनशील पहल और सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी र...


thumb

सीएम हेल्पलाईन एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली से जनसामान्य की शिकायतो...

आमजन से प्राप्त विभिन्न विभागीय शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण