सीएम हेल्पलाईन एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली से जनसामान्य की शिकायतों का होगा निराकरण

Posted On:- 2026-05-14




अम्बिकापुर (वीएनएस)। आमजन से प्राप्त विभिन्न विभागीय शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा शीघ्र ही ’’सीएम हेल्पलाइन’’ प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। 

’’सीएम हेल्पलाइन’’ के प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायतों के समयबद्ध निराकरण तथा मैदानी स्तर पर सुचारू संचालन सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में कलेक्टर अजीत वसंत की उपस्थिति में जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर नामांकित अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर वसंत ने बताया कि सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। लोगों द्वारा विभिन्न माध्यमों से शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी। इसमें दूरभाष, व्हाट्सएप, पोर्टल पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण बिंदुओं को गम्भीरता से समझने कहा।

प्रशिक्षण में राज्य स्तर से गठित अधिकारियों के प्रशिक्षण दल के प्रमुख सुशासन एवं अभिसरण विभाग सलाहकार अनुराग दिवान द्वारा अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में तकनीकी सपोर्ट टीम द्वारा अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के तहत कार्य करने का प्रेजेंटेशन के जरिये तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली के तहत प्रदेश का कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल करके 24x7 अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकता है। शिकायत दर्ज होते ही उन्हें एक विशिष्ट पहचान संख्या मिलेगी।

यह नंबर एक ट्रैकर के रूप में काम करेगी, जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत की पूरी स्थिति किस विभाग में, किस अधिकारी के पास लंबित है, और कार्रवाई हुई या नहीं, इसके साथ ही समाधान में कितना समय लगेगा इसके बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी।वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप जैसे आधुनिक मल्टी चैनल के माध्यम से जुड़ी यह व्यवस्था शिकायत और समाधान की प्रक्रिया को बेहद आसान, तेज और सुलभ बनाएगी। अब नागरिक केवल फोन कॉल पर ही नहीं, अपनी सुविधा अनुसार विभिन्न माध्यमों से समस्या दर्ज करा सकेंगे।

प्रशिक्षण के दौरान ’’सीएम हेल्पलाइन योजना’’ से संबंधित शिकायत पंजीयन प्रक्रिया, शिकायत निराकरण की कार्यवाही, पोर्टल संचालन, समय-सीमा प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तकनीकी बिंदुओं का व्यवहारिक प्रदर्शन कर प्रशिक्षणार्थियों को योजना के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही शिकायत निराकरण से संबंधित उत्पन्न होने वाली शंकाओं एवं समस्याओं का निराकरण भी किया गया।

इस दौरान अपर कलेक्टर सुनील नायक, संयुक्त कलेक्टर शारदा अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,राज्य स्तर से तकनीकी सलाहकार राकेश सिंह एवं चंदन कुमार उपस्थित रहे।



Related News
thumb

पीएम-आशा योजनांतर्गत दलहन-तिलहन फसलों की खरीदी पर किसानों को 1.86 क...

भारत सरकार की प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना अंतर्गत जिले में दलहन एवं तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य निर...


thumb

डॉ. रमन सिंह ने सुशासन तिहार शिविर में 4-4 लाख रूपए के सहायता राशि ...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़पार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विग...


thumb

जिले के 8555 कृषकों द्वारा समितियों के माध्यम से 2843 मीट्रिक टन खा...

उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएप...


thumb

सीएचएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी का किया औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था की व्यवस्...


thumb

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिव्यांग मनीष को प्रदान की मोटराईज...

शासन की संवेदनशील पहल और सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी र...