राजनांदगांव (वीएनएस)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान संस्था प्रभारी डॉ. अंकिता गोस्वामी द्वारा ड्यूटी रोस्टर का डिस्प्ले नहीं कराया जाना पाया गया।
इस पर सीएचएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ड्यूटी रोस्टर का प्रदर्शन कराना संस्था प्रभारी की नैतिक जिम्मेदारी है। उपस्थिति जांच के दौरान पीजीएमओ डॉ. गरिमा अग्रवाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनामिका शर्मा, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईशा गाजी तथा स्टॉफ नर्स चित्ररेखा कार्य से अनुपस्थित पाई गई। वहीं फार्मासिस्ट नेहा परवीन लंबे समय से बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर होना पाया गया। सीएचएमओ ने संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा मई माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहने, कार्य में लापरवाही बरतने एवं अवकाश स्वीकृति के बिना कार्यस्थल से दूर रहने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी घुमका डॉ. नंदकिशोर टंडन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) संदीप ताम्रकार उपस्थित थे।
भारत सरकार की प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना अंतर्गत जिले में दलहन एवं तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य निर...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़पार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विग...
उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएप...
शासन की संवेदनशील पहल और सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी र...
आमजन से प्राप्त विभिन्न विभागीय शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण