रायपुर (वीएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क (इंपोर्ट ड्यूटी) को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के फैसले का रायपुर सराफा एसोसिएशन ने स्वागत किया है। एसोसिएशन का मानना है कि इस कदम से देश में सोने की अनावश्यक खरीद पर नियंत्रण लगेगा और घरेलू बाजार को मजबूती मिलेगी।
रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धरम भंसाली और सचिव जितेन्द्र गोलछा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में आम जनता से सात प्रमुख बिंदुओं पर अपील की थी, जिसमें जरूरत के अनुसार ही सोने की खरीद करने पर विशेष जोर दिया गया था। उनका मानना है कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से विदेशों से आयात होने वाले सोने की मात्रा में कमी आएगी।
एसोसिएशन के अनुसार, पिछले दो वर्षों में लोगों का रुझान सोना-चांदी को निवेश के रूप में खरीदने की ओर बढ़ा था। नई व्यवस्था के बाद इसमें कुछ कमी आने की संभावना है, जिससे बाजार में संतुलन बनेगा। साथ ही पुराने आभूषणों को बदलकर नए गहने बनवाने और गोल्ड रीसाइक्लिंग को बढ़ावा मिलेगा।
रायपुर सराफा एसोसिएशन ने कहा कि यदि यह व्यवस्था लंबे समय तक जारी रहती है तो सराफा कारोबारियों को लाभ मिलेगा और आम उपभोक्ताओं के लिए भी खरीदारी अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। रायपुर सराफा एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि यह निर्णय आने वाले समय में भारतीय सराफा बाजार के लिए सकारात्मक साबित होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने के आह्वान से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ की मह...
महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कुपोषण नियंत्रण तथा बाल संरक्षण को लेकर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर लगातार गंभीर पहल ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जशपुर जिले के नगर पंचायत कोतबा में जनसमस्या निवारण शिविर के साथ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयो...
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रदेशभर में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
।राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी जिलों में निःशुल्क 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों का आय...