रायपुर(वीेएऩएस)।महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रदेशभर में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के विकासखंड सिलफिली अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र माझापारा, करवां में जागरूकता शिविर आयोजित कर ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं एवं युवाओं को महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में महिला सशक्तिकरण केंद्र की जेंडर विशेषज्ञ सुश्री सलोनी कुजूर एवं वित्तीय साक्षरता समन्वयक सुश्री फरजाना ने भ्रूण हत्या रोकथाम, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह रोकथाम, महिला उत्पीड़न, लैंगिक समानता एवं बाल संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ और प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
ग्रामीणों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने के उपाय भी बताए गए। आपातकालीन सहायता के लिए 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान योजनाओं से संबंधित जानकारी पुस्तिकाएं एवं ब्रोशर वितरित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वैश्विक ऊर्जा संकट, बढ़ती ईंधन खपत तथा पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री...
छत्तीसगढ़ में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” अब लोगों के लिए सिर्फ शिकायतों के निराकरण का मंच नहीं रह गया है, बल्कि यह शासन की योजनाओं को सीधे जरूरतमंदो...
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन बलरामपुर-रामानुजगंज ने निगरानी और समीक्षा तेज ...
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। म...
भैरमगढ़ विकासखंड के दूरस्थ ग्राम चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन ला दिया है। अब गांव के हर घर तक नल के मा...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने के आह्वान से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ की मह...